यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Devara Fear Song: 'फियर सॉन्ग' में दिखेगा जूनियर एनटीआर का स्वैग, 'देवरा' के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज
जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को लेकर पिछले कुछ समय से बज बना हुआ है। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रह ...और पढ़ें

HighLights
- देवरा पार्ट 1 के पहले गाने का टीजर आउट
- इस दिन रिलीज होगा देवरा का पहला गाना
- जूनियर एनटीआर के साथ दिखेगी जाह्नवी कपूर की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु एक्शन थ्रिलर देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर मूवी चार महीने बाद थिएटर्स में दस्तक देगी।
कुछ महीने पहले 'देवरा पार्ट 1' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। मगर रिलीज की तारीख आगे बढ़ने की वजह से इंतजार थोड़ा लंबा हो रहा था। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक शेयर कर दी है।
फियर सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीज
'देवरा पार्ट 1' का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' (Devara Fear Song) है। अभी गाना तो रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इसका टीजर आउट कर दिया गया है। जूनियर एनटीआर ने 17 मई को फैंस को सरप्राइज देते हुए एक धांसू टीजर जारी किया है, जिसमें अभिनेता का स्वैग दिख रहा है। नदी के किनारे और फिर नाव पर शान से खड़े होकर जूनियर एनटीआर 'फियर सॉन्ग' में जलवा दिखा रहे हैं।
#FearSong from May 19th… #Devara pic.twitter.com/Tdu6dgjn6Q
— Jr NTR (@tarak9999) May 17, 2024
टीजर को रिलीज करते हुए जूनियर एनटीआर ने बताया है कि 'फियर सॉन्ग' 19 मई को रिलीज किया जाएगा। टीजर आउट होने के बाद से ही फैंस बहुत खुश हैं। लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि वह इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor से नहीं हो रहा सब्र, Devara के सेट पर वापसी के लिए हुईं बेताब, कहा- 'फिर से थंगम बनने...'
कब रिलीज होगी देवरा पार्ट 1?
साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में एक नाम 'देवरा पार्ट 1' का भी है। अनाउंसमेंट के बाद से ही मूवी को लेकर चर्चा है। कोराताला शिव के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसे 5 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ये चार महीने बाद पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अहम भूमिका में हैं।