Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हम चुप नहीं बैठेंगे', Samantha-Naga Chaitanya के तलाक पर कमेंट करने को लेकर कोंडा सुरेखा पर बरसे जूनियर NTR

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 06:31 PM (IST)

    तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा (Konda Surekha) का सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य (Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Divorce) पर कमेंट करना सुर्खियां ...और पढ़ें

    सामंथा और नागा चैतन्य के सपोर्ट में उतरे जूनियर एनटीआर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सामंथा और नागा चैतन्य के सपोर्ट में उतरे जूनियर एनटीआर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सुरेखा ने सामंथा-चैतन्य के तलाक पर दिया था बयान
    2. सामंथा-चैतन्य के तलाक की वजह हैं केटी रामा राव?
    3. सामंथा और चैतन्य के सपोर्ट में उतरे देवरा एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मंत्री कोंडा सुरेखा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल रहे सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के तलाक पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि सामंथा और चैतन्य का तलाक बीआरएस प्रेजिडेंट केटी रामा राव की वजह से हुआ है।

    कोंडा सुरेखा के इस बयान के बाद राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया तक हलचल मच गई। जल्द दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे नागा चैतन्य ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की और सामंथा ने भी उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। अब देवरा (Devara) स्टार जूनियर एनटीआर ने सुरेखा के बयान पर गुस्सा जाहिर किया है।

    जूनियर एनटीआर ने किया सपोर्ट

    3 अक्टूबर को जूनियर एनटीआर ने मंत्री सुरेखा को खरी-खोटी सुनाते हुए एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "कोंडा सुरेखा गरु, पर्सनल लाइफ को राजनीति में घसीटना एक नया निचला स्तर है। पब्लिक फिगर्स खासकर आप जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को गरिमा बनाए रखनी चाहिए और निजता का सम्मान करना चाहिए। यह देखना निराशाजनक है कि बेबुनियाद बयानों को लापरवाही से इधर-उधर फैलाया जा रहा है खासकर फिल्म इंडस्ट्री के बारे में।"

    यह भी पढ़ें- Samantha और नागा चैतन्य के तलाक में था इस शख्स का हाथ? भड़कीं एक्ट्रेस, कहा - 'निजता का सम्मान करें'

    फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोलने वालों पर साधा निशाना

    जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, "जब दूसरे हमारे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें इससे ऊपर उठना चाहिए और एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। आइए सुनिश्चित करें कि हमारा समाज लोकतांत्रिक भारत में इस तरह के लापरवाह व्यवहार को नॉर्मलाइज न करे।" साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा है कि 'फिल्म इंडस्ट्री नहीं सहेगी'।

    खबरें और भी

    इन दिनों जूनियर एनटीआर फिल्म देवरा पार्ट 1 में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। थिएटर्स में रिलीज देवरा बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Devara Movie Review: 'बाहुबली' जैसा सस्पेंस, कमजोर कहानी के बीच दमदार एक्शन का रोमांच