Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहीं बॉलीवुड की 'वफादार दोस्त' Nazima, बहन ने कंफर्म की Devdas एक्ट्रेस के निधन की खबर

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 09:20 PM (IST)

    Nazima Passed Away 60 और 70 के दशक में बिग स्क्रीन पर सपोर्टिंग किरदार निभाने वालीं दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की जान ...और पढ़ें

    77 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा का निधन/ फोटो - Facebook
    77 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा का निधन/ फोटो - Facebook

    HighLights

    1. 77 साल की उम्र में नाजिमा का हुआ निधन
    2. बचपन से फिल्मों में एक्टिव थीं नाजिमा
    3. बॉलीवुड में उन्हें बुलाते थे रेजिडेंट सिस्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चाइल्ड अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नाजिमा अब हमारे बीच नहीं रहीं। चार दशक तक कभी बहन बनकर तो कभी एक वफादार दोस्त बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली नाजिमा के निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। 

    77 साल की 'देवदास' हीरोइन के निधन की जानकारी उनकी कजिन सिस्टर जरीन बाबू ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन सोमवार यानी कि 11 अगस्त को हुआ था। 

    मुंबई के दादर में नाजिमा ने ली आखिरी सांस 

    नाजिमा के निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन 25 मार्च 1948 में नासिक में जन्मी एक्ट्रेस ने आखिरी सांस मुंबई स्थित दादर में अपने घर पर ली। जहां एक्ट्रेस अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। नाजिमा मेन स्ट्रीम सिनेमा की हीरोइन तो नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने सपोर्टिंग किरदारों में ऐसी छाप छोड़ी, जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाए। 

    यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death: मौत वाली रात क्या-क्या हुआ? जानिए शेफाली जरीवाला केस से जुड़ी हर अपडेट

    Photo Credit- Instagram

    नाजिमा की बहनें हुस्न बानो और शरीफा बाई दोनों ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री थीं। मुंबई में अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड से होने के कारण उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मिल गई थी। बचपन में उन्होंने चार फिल्मों में लगातार 'बेबी चांद' का किरदार अदा किया था। साल 1953 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं नाजिमा की पहली फिल्म 'पतिता' थी। 

    बिमल रॉय के साथ दो फिल्में लगातार की साइन

    इस फिल्म के बाद साल 1954 में उन्होंने बिमल रॉय की फिल्म 'बिराज बहू' और 1955 में मूवी 'देवदास' में काम किया। इसके बाद उनकी फिल्में गरम कोट, दायर-ए-हबीब, अब दिल्ली दूर नहीं और हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने एक युवा हीरोइन के तौर पर स्टंट फिल्म 'प्रिंसेस साबा' से कदम रखा था। उन्होंने उम्र कैद, टावर हाउस, जिद्दी, गजल, अप्रैल फूल, आरजू जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    अधिकतर फिल्मों में नाजिमा ने बहन का किरदार अदा किया था, जिसकी वजह से उन्हें फैंस 'रेजिडेंट सिस्टर' के नाम से भी एक्ट्रेस को संबोधित करते थे। साल 1972 में नाजिमा ने मनोज कुमार (Manoj Kumar) की फिल्म 'बेईमान' में उनकी बहन की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फिल्मफेयर सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नॉमिनेट भी किया गया था। 

    यह भी पढ़ें- Glioma नाम की बीमारी से जूझ रहीं थीं हॉलीवुड एक्‍ट्रेस केली मैक, जानें क्‍या हैं इसके लक्षण और कारण