विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 साल पहले आई थी वो फिल्म, जिसके 7 गाने हुए थे हिट, Kumar Sanu और अल्का याग्निक ने छेड़े थे सुर

Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:07 AM (IST)

26 साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसके सभी 7 गाने सुपरहिट रहे थे।

क्लट क्लासिक फिल्म का किस्सा (फोटो- स्क्रीन शॉट)

क्लट क्लासिक फिल्म का किस्सा (फोटो- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 2000 में आई थी कल्ट हिंदी फिल्म

  2. मूवी के सभी गाने रहे थे सुपरहिट

  3. इन दिग्गज गायकों ने छेड़े थे सुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 11 अगस्त की तारीख हिंदी सिनेमा जगत के लिए बेहद खास रही है। इस डेट को अतीत में कई ऐसी मूवीज को रिलीज किया गया है, जिन्होंने अपार सफलता हासिल की है। उनमें से एक फिल्म ऐसी भी रही है, जिसके सभी 8 गाने सुपरहिट रहे थे। आज भी उस फिल्म के गानों को श्रोतागण खूब सुनते हैं।

कुमार सानू, अल्का याग्निक और उदित नारायण जैसे तमाम सिंगर्स ने उस शानदार फिल्म के लिए गीत गाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

इस मूवी के गीत हैं अमर

11 अगस्त साल 2000 में जिस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, उसका निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं का अदा किया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म धड़कन (Dhadkan) की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan का सुपरहिट भोजपुरी गाना, उदित नारायण ने दी थी आवाज; अब Reels में उड़ा रहा है गर्दा

dhadkansongs

जी हां 26 साल पहले आई धड़कन में कुल 7 गाने मौजूद थे और कमाल की बात ये थी कि इसके ये सभी आठ सॉन्ग्स फिल्म से अधिक लोकप्रिय रहे थे। इन सभी शानदार गीतों को दिग्गज गायकों ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था। जिनमें पाकिस्तान के महान गायक रहे नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल रहा था। 

dhadkansongs (1)

उनके अलावा सोनू निगम, अल्का याग्निक, उदित नारायण, कुमार सानू और जसपिंदर नरूल जैसे गायकों ने भी फिल्म धड़कन के अलग-अलग गीतों को गाया था। आज भी ये मूवी अपनी बेहतरीन प्लेलिस्ट की वजह से ही याद की जाती है। धड़कन फिल्म के गानों की डिटेल्स इस प्रकार है-

  • तुम दिल की धड़कन में...

  • दूल्हे का सेहरा...

  • दिल ने ये कहा है दिल...

  • ना ना करते प्यार...

  • अक्सर इस दुनिया में...

  • दिल ने ये कहा है दिल... (ड्यूट वर्जन)

  • तुम दिल की धड़कन में... (ड्यूट वर्जन)

आज भी इन गीतों को खूब सुना जाता है और ये 90s के फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। 

इन संगीतकार की जोड़ी ने किया कमाल

दरअसल धड़कन फिल्म के संगीतकार की कमान नदीम-शरवन की जोड़ी के हाथ में रही। ये दोनों हिंदी सिनेमा उन दिग्गज म्यूजिसियन की जोड़ी में शुमार थे, जिन्होंने 90 के दशक के सबसे सफल गाने बनाए थे। फिल्म धड़कन के गीत भी इनके संगीत के दम पर ही अमर हुआ।

यह भी पढ़ें- 51 साल पहले आया Ravindra Jain का कल्ट गीत, गाना गाकर गुमनाम हुआ सिंगर; आज भी सफर को बना रहा खुशनुमा