Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhak Dhak Trailer Out: बाइक से 18,380 फीट की ऊंचाई पर जाना चाहती हैं नानी, सफर के लिए गर्ल गैंग ने कसी कमर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 01:17 PM (IST)

    Dhak Dhak Trailer Release दंगल गर्ल फातिमा सना शेख लूडो के बाद एक फिर से फिल्मी परदे पर लौट रही हैं। हालांकि इस बार वह अकेले नहीं बल्कि गर्लगैंग को ले ...और पढ़ें

    धक-धक मूवी ट्रेलर रिलीज / फोटो- इंस्टाग्राम
    धक-धक मूवी ट्रेलर रिलीज / फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. धक-धक का ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. बाइक पर सवार होकर फातिमा-रत्ना पाठक शाह तय करेंगे इतनी दूरी
    3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी दीया मिर्जा- संजना सांघी स्टारर फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhak Dhak Trailer Release: थैंक यू फॉर कमिंग के बाद एक और वुमन ओरिएंटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है। इस फिल्म का टाइटल है 'धक-धक'। तरुण दुदेजा के निर्देशन में बनी इस वुमन ओरिएंटेड फिल्म में फातिमा सना शेख, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

    वायकॉम-18 और तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस बैनर तले बनी 'धक-धक' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चार महिलाओं की ये कहानी, निश्चित रूप से आपका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    'नानी की ख्वाहिश' पूरी करने 'धक-धक' पर सवार होकर निकली गर्ल गैंग

    'धक-धक' का तीन मिनट का ये ट्रेलर काफी इंगेजिंग है। इस ट्रेलर में अलग-अलग उम्र की चार महिलाओं की कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के अपने ही अंदाज में बाइक राइडिंग की शूटिंग करने के साथ, जिनका लुक फिल्म में फंकी है और वह एक ट्रेवल ब्लॉगर का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम 'स्काय' है।

    यह भी पढ़ें: Dhak Dhak Release Date: बाइक पर सवार होकर अपनी महिला गैंग के साथ निकलीं फातिमा सना शेख, तापसी ने कही ये बात

    उसके बाद 70 साल की उम्र में नानी उर्फ 'बाइकर नानी' की बुलेट पर धमाकेदार एंट्री होती है। इसके बाद ट्रेलर में दिया मिर्जा और संजना सांघी के किरदार को इंट्रोड्यूस कराया है, जो मुस्लिम महिला के किरदार का रोल अदा कर रही हैं और जुगाड़ु मैकेनिक भी हैं।

    इसके अलावा संजना सांघी फिल्म में पहली बार बाइक पर सवार होकर एक लंबी जर्नी पर निकली हैं। कैसे ये चार लड़कियां एक साथ एक सफर के लिए आती हैं, इसी की कहानी को ट्रेलर में दिखाया गया है।

    'लेह' जाकर इतनी ऊंचाई को करना होगा तय

    इस ट्रेलर में नानी का किरदार निभा रहीं रत्ना पाठक शाह कहती हैं कि यही बाइकर की तीर्थ यात्रा है, जिसके बाद फातिमा सना शेख बताती हैं कि कैसे वह 18,380 फीट की ऊंचाई तय करने वाले हैं। वह अपनी गर्ल गैंग को पूरा प्लान बताती है।

    खबरें और भी

    ये पहली बार है जब फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा और संजना सांघी काम कर रहे हैं। फिल्म चार आम महिलाओं के एक्स्ट्राऑर्डिनरी सफर की कहानी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Dhak Dhak की टीम ने माइनस दो डिग्री में तय किया लेह तक का सफर, आंधी-तूफान के बीच भी नहीं थमी इनकी जिद