Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 में 'चटनी' का तड़का और वेलकम टू द जंगल में 'घिस-घिस' तक, भोजपुरी गानों ने किया बॉलीवुड पर कब्जा

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:43 PM (IST)

    बॉलीवुड को रीमिक्स के दौर से निकालने के लिए अब भोजपुरी गानों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले कुछ सालों में किस कदर बॉलीवुड में भोजपुरी गानों का क्रेज ब ...और पढ़ें

    भोजपुरी गानों ने जमाई बॉलीवुड पर धाक/ फोटो- Instagram

    भोजपुरी गानों ने जमाई बॉलीवुड पर धाक/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स, बल्कि इनके गानों की वैल्यू भी अब बदलते वक्त के साथ बढ़ती जा रही है। एक समय ऐसा था, जब पवन सिंह से लेकर बड़े-बड़े सिंगर्स के गानों की फैन फॉलोइंग सिर्फ बिहार और यूपी तक थी, लेकिन अब भोजपुरी में बने गाने सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रहे हैं।

    बॉलीवुड में भी लोगों के बीच भोजपुरी गानों का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है। चलिए देखते हैं लिस्ट कौन-कौन से भोजपुरी गाने बॉलीवुड मूवीज में इस्तेमाल हुए हैं।

    फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी- धमाल 4

    अजय देवगन-अरशद वारसी और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल-4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का गानी फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी जैसी लाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिस पर अब तक न जाने कितनी रील्स बन चुकी हैं। इस भोजपुरी गाने भोजपुरी सिंगर नील कमल सिंह ने गाया है।

    Screenshot 2026-07-10 203712

    घिस-घिस-घिस-वेलकम टू द जंगल

    अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भो भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' डाला गया, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आई। इस गाने के लिरिक्स से लेकर गाने में पूरा भोजपुरी सेटअप और देसी अंदाज डाला गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। हालांकि, इस गाने को राजीव जो बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद भोजपुरी सिनेमा में एक्टर बनता है, उस तरह से शूट डाला गया है, जिसकी वजह से यह बिल्कुल भी जबरदस्ती ठूंसा गाना नहीं लगता।

    Screenshot 2026-07-10 203803

    चुम्मा- विकी विद्या का वो वाला वीडियो

    बॉलीवुड में किस कदर भोजपुरी गाने का क्रेज बढ़ रहा है, इस बात का अंदाजा आप पवन सिंह के गाने 'चुम्मा' से लगा सकते हैं, जिसे राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया है। एक साल पहले आए टी-सीरीज के इस गाने को यूट्यूब पर 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-07-10 203911

    पनवाड़ी- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी खेसारी लाल यादव ने गाने की शुरुआती लाइन भोजपुरी में गुनगुनाई है। इस गाने में श्रोताओं को भोजपुरी और हरियाणवी संगीत का मिश्रण देखने को मिला। गाने को खेसारी लाल के साथ मासूम शर्मा ने गाया था।

    Screenshot 2026-07-10 203956

    खेतों में तू आई नहीं- स्त्री 2

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' में भी भोजपुरी स्टारर 'पवन सिंह' ने 'खेतों में आई नहीं' गाने से डेब्यू किया था। यह गाना न सिर्फ होली से लेकर पार्टीज तक का फेवरेट सॉन्ग बन गया था।

    यह भी पढ़ें- 31 साल पुराने गाने को निर्देशक ने 24 बार किया था रिजेक्ट, Lata Mangeshkar की आवाज में बना कल्ट क्लासिक

    यह भी पढ़ें- लता-रफी ने गाए जिनके गीत, ताउम्र झेलनी पड़ी 'बी-ग्रेड' फिल्मों की मार; मौत से ठीक पहले दिए दो ब्लॉकबस्टर गाने