Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड के कल्ट सॉन्ग से कॉपी निकला Dhamaal 4 का गाना, Paisa Lao सुनकर चकरा जाएगा सिर; सदमे में इंटरनेट!

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:14 PM (IST)

    फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) का नया गाना 'पैसा लाओ' रिलीज हो गया है, लेकिन असल में गाना एक हॉलीवुड के सुपरहिट सॉन्ग से कॉपी किया गया है। ...और पढ़ें

    कॉपी निकला 'धमाल 4' का यह गाना

    कॉपी निकला 'धमाल 4' का यह गाना

    HighLights

    1. धमाल 4 का नया गाना 'पैसा लाओ' हुआ रिलीज

    2. हॉलीवुड के सुपरहिट से कॉपी किया गया गाना

    3. सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रोलिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल फिल्मों में जब गाने आते हैं, तो ऐसा लगता है कि इन गानों को आखिर हुआ क्या है। हाल ही में एक नया गाना आया है और यह गाना है फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) का। इस गाने को सुनने के बाद आप एक बार को कंफ्यूज जरूर हो जाएंगे कि आखिर यह बना कैसे है। क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, आइए जानते हैं...

    धमाल 4 का नया गाना रिलीज

    अब यूं तो धमाल 4 (Dhamaal 4 Songs) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच फिल्म का एक नया गाना हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम है पैसा लाओ (Paisa Lao)। गाने में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। गाने में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी समेत सभी नजर आ रहे हैं।

    Dhamaal 4

    इस गाने को नीरज श्रीधर (Neeraj Shridhar) ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने का संगीत तनिष्क बागची और परम राज ने तैयार किया है। वहीं गाने को कुमार ने लिखा है। हालांकि गाना सुनने के बाद आपको किसी और की नहीं जबकि मनी हीस्ट (money heist) की याद आएगी।

    कॉपी निकला यह गाना

    अब अगर आपने फिल्म 'धमाल 4' का यह गाना सुना है तो आपको समझ आएगा कि आखिर में ये कहां से कॉपी किया गया है। असल में यह गाना नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज मनी हाइस्ट (La Casa de Papel) का मेन टाइटल ट्रैक बेला चाओ (Bella Ciao) से कॉपी किया गया है, जो सीरीज में सुनाई दिया। इसी सीरीज की वजह से ये गाना पूरी दुनिया में सुना गया।

    खबरें और भी

    इसी की वजह से ये मशहूर भी हुआ। हालांकि मुख्य रूप से यह गाना इतालवी लोकगीत है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सुनाई दिया था। हालांकि हाल के सालों में यह गाना सिर्फ मनी हीस्ट में ही सुनाई दिया, जिसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। अब उसी गाने की धुन को हिंदी गाने में इस्तेमाल किया गया और धमाल 4 में पैसा लाओ (Paisa Lao Song) के नाम से रिलीज किया गया है।

    सोशल मीडिया पर अब जैसे ही गाना आया तो लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। लोगों ने जमकर मेकर्स को ट्रोल किया है और खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि कुछ यूजर्स तो इसे सुनन के बाद खुद को सदमे में बता रहे हैं। 

    w

    हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि, धमाल 4 (Dhamaal 4 Review) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और धमाल सीरीज की ये चौथी फिल्म है।  

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 X Review: 'टोटल धमाल' और 'सन ऑफ सरदार 2' से लाख गुना बेहतर, अजय-रितेश की Comedy Film पर दर्शकों का रिव्यू

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Review: फिर कमाल करने से चूकी धमाल 4, कमजोर VFX और घिसी-पिटी कहानी ने बिगाड़ा खेल