Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 Trailer: एक खजाना, चार गुना हंगामा; गैंग के साथ लौटे अजय-अरशद, लोटपोट कर देगा 'धमाल 4' का ट्रेलर

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 06:51 PM (IST)

    Dhamaal 4 Trailer: धमाल 4 का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें धमाल गैंग एक बड़े खजाने की तलाश में मुसीबतों से जूझता दिख रहा है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    धमाल 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    HighLights

    1. धमाल 4 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    2. अजय देवगन, अरशद वारसी समेत कई सितारे

    3. फिल्म 10 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में उन कल्ट फिल्मों की वापसी फिर से हुई है, जिनको दर्शक आज भी पसंद करते हैं। फिर चाहे वह 'वेलकम' (Welcome To the jungle) हो या फिर 'धमाल' (Dhamaal) हो। इसी कड़ी में आखिरकार साल की मचअवेटेड फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर आ गया है और ये ट्रेलर देखने के बाद आप लोट-पोट जरूर हो जाएंगे।

    रिलीज हुआ धमाल 4 का ट्रेलर

    'धमाल' (Dhamaal) हमेशा से ही दर्शकों की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इस फिल्म की सभी सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। जल्द ही इस फ्रेंचाइजी का फोर्थ पार्ट आ रहा है। हाल ही में धमाल 4 का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

    Ajju

    ट्रेलर (Dhamaal 4 Trailer) में धमाल गैंग की वापसी दिखाई गई है, जो अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है। लेकिन सोने का पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है। खजाने तक सबसे पहले पहुंचने की इस दौड़ में यह गैंग अब कौन सी मुश्किलों के भंवर में फंसती है, यही ट्रेलर में दिखाया गया है।

    Dhamaal

    बड़ी है फिल्म की स्टारकास्ट

    'धमाल 4' (Dhamaal 4) में खजाने तक कौन पहुंचेगा, यही हमें फिल्म में देखने को मिलेगा और इन सबमें सबसे चतुर और सबसे भाग्यशाली कौन साबित होगा, यह रहस्य 10 जुलाई को पर्दे पर खुलने वाला है।

    खबरें और भी

    फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (riteish deshmukh), जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं।

     

    फिल्म धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने किया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन (Ajay Devgn), भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।