Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनश्री वर्मा ने कराई सर्जरी, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, युजवेंद्र चहल ने किया यह कमेंट

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 11:40 AM (IST)

    कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने हाल ही में लिगामेंट सर्जरी कराई है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। धनश्री के पोस्ट पर पति युजवेंद्र च ...और पढ़ें

    Dhanashree Verma Ungergoes Surgery Shres Photo on Social Media
    Dhanashree Verma Ungergoes Surgery Shres Photo on Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा ने घुटने की सर्जरी कराई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी हॉस्पिटल बेड से सफल सर्जरी की फोटो शेयर की है। इससे पहले धनश्री ने बताया था कि डांस करने के दौरान वह गिर गई थीं जिस वजह से उनके घुटने में फ्रैक्चर हो गया था। उनका एक लिगामेंट टूटा था। इस कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। अब धनश्री ठीक हैं और इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट देकर फैंस को राहत भरी खबर दी है। धनश्री ने कहा कि वह जल्द वापसी करेंगी। उनकी पोस्ट पर पति युजवेंद्र चहल ने कमेंट किया है।

    धनश्री ने शेयर किया फोटो

    इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए धनश्री ने लिखा, 'सफल सर्जरी हुई है। जीवन का हर झटका वापसी के लिए सेटअप है। पहले की तुलना में अधिक मजबूती के साथ वापस आना है क्योंकि यही भगवान का प्लान है। प्रदर्शन में सुधार होगा। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

    युजवेंद्र चहल ने किया कमेंट

    पत्नी धनश्री की पोस्ट पर पति युजवेंद्र ने कमेंट करते हुए हार्ट ड्रॉप किया है। उनका कमेंट भी सबसे जरूरी था। उन्होंने धनश्री को जल्द ठीक होने की बात कहते हुए फिटनेस और हार्ट की इमोजी ड्रॉप की है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी धनश्री को स्पीडी रिकवरी विश की है। द फैमिली मैन एक्टर अभय वर्मा ने धनश्री को चैंपियन बताते हुए स्पीडी रिकवरी विश की है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त में धनश्री ने अपने चोटिल होने की खबर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह डांस के दौरान गिर गई हैं और उनका एक लिगामेंट टूट गया है। इसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी। सर्जरी के बाद फिर से डांस शुरू करने में उन्हें कुछ महीनों का वक्त लगेगा। 

    खबरें और भी