Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yuzvendra Chahal और Dhanashree का होने वाला है तलाक? इंस्टाग्राम से डिलीट की शादी की तस्वीरें

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 01:45 PM (GMT+05:30)

    बीते दिनों हमने आपको खबर दी थी कि एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन अब जो खबर हम ...और पढ़ें

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में आई दरार (Photo: Instagram)
    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में आई दरार (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. अलग हो रहे हैं युजवेंद्र-धनश्री
    2. कपल ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
    3. फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं धनश्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से ये अफवाह आ रही थी कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच रिश्तों को लेकर अनबन चल रही है। कपल के बारे में ये अफवाह है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।

    दोनों ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो इनके अलग होने की अफवाह सच है लेकिन अभी तलाक की कार्यवाही को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अब जो खबर सामने आई है उसने आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ मौजूद सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। वहीं धनश्री के अकाउंट में अभी भी दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें हैं।

    यह भी पढ़ें: Dhanashree Verma Birthday: युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्‍यार, धनश्री से कही दिल की बात

    रिपोर्ट के अनुसार,"अलग होने की सही वजह अभी पता नहीं हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि जोड़े ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनका जीवन अलग-अलग है।"

    कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?

    धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 11 दिसंबर 2020 में शादी की थी। झलक दिखला जा 11 के सेट पर कोरियोग्राफर धनश्री ने अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने कहा था,"लॉकडाउन के दौरान कोई मैच नहीं हो रहा था और सभी क्रिकेटर घर पर बैठे बोर हो रहे थे। उस दौरान युजी ने एक दिन फैसला किया कि वह डांस सीखना चाहता है। उसने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे थे। उस समय मैं डांस सिखाती थी। युजी ने मुझसे संपर्क किया और मैं उसे सिखाने के लिए तैयार हो गई।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

    वहीं बीते दिनों ये खबर आई थी कि धनश्री बहुत जल्द तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू करने वाली हैं। उनका पहला प्रोजेक्ट आकाशम दति वास्तव (Akasham Dati Vastava) है जिसे दिल राजू के बैनर तले निर्मित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    एक तरफ जहां धनश्री और युजवेंद्र की तरफ से किसी ने भी अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं फैंस के बीच इस खबर के बाद से काफी हलचल है। वह अपने फेवरेट कपल को फिर से साथ में देखना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: फिल्मों में एंट्री करने वाली है इस क्रिकेटर की पत्नी? डांस के लटको झटको से बांधेगी समा