Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने पर छलका रजनीकांत के फैंस का दर्द, थलाइवा के लिए इस तरह जता रहे हैं दुख

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 10:04 AM (IST)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला कपल ने आपसी सहमित से लिया है। धनुष और ऐश् ...और पढ़ें

    धनुष, ऐश्वर्या और रजनीकांत- तस्वीर : Instagram: aishwaryaa_r_dhanush
    धनुष, ऐश्वर्या और रजनीकांत- तस्वीर : Instagram: aishwaryaa_r_dhanush

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला कपल ने आपसी सहमित से लिया है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी को 18 साल हो चुके थे। अलग होने की घोषणा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए की थी। जिसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान हैं।

    कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की अलग होने की खबर पर हैरानी जाती हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Friendly Buddy नाम के ट्विटर हैंडल ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह काफी हैरान कर देने वाला है। बहुत अफसोस।' Rojer matz ने लिखा है, 'धनुष यह चौंकाने वाला है, मुझे खेद है कि आप दोनों के लिए चीजें खत्म हो गई हैं'।

    रजनीकांत के फैन क्लब ने भी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की अलग होने पर प्रतिक्रिया दी है। Rajinikanth Fans ना्म के ट्विटर हैंडस ने लिखा, 'यह अप्रत्याशित और चौंकाने वाला है! ब्रेक-अप के पीछे के कारण हमारे किसी काम का नहीं हैं। मीडिया और फैंस को उन्हें वह स्पेस देना चाहिए जिसकी उन्हें जरूरत है। हम बस धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत बहन के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं! मजबूत बनो थलाइवा रजनीकांत।'

    ரௌடி ने लिखा है, 'मुझे थलाइवा रजनीकांत के लिए दुख है। सुना है सौंदर्या के तलाक के दौरान वह भावनात्मक रूप से टूट गए थे और अब यह। मजबूत बनो थलाइवा।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने पर दुख जताया है। साथ ही रजनीकांत के लिए भी संवेदना जताई है। आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पावर कपल में से एक माने जाते हैं, लेकिन अब अपने अलग होने के फैसले से इन दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

    धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारा 18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, माता-पिता, कपल और एक-दूसरे के साथी बनकर साथ रहे। इस सफर में हमने आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे को समझा और काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। मैं और ऐश्वर्या एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं और चीजों को और बेहतरीन तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं अलग-अलग। कृपया हमारे इस निर्णय का आदर करें और हमें प्राइवेसी दें।

    खबरें और भी

    धनुष के अलावा उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी अपने और धनुष के अलग होने की खबर फैंस को दी। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। बस आपका प्यार और समर्थन जरूरी है। उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनके सेप्रेशन की खबर पर अपना दुःख व्यक्त किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शॉकिंग', उसी के साथ उन्होंने दिल टूटने वाले इमोजी डाले। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा, ये खबर दिल तोड़ने वाली है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मिस्टर डी की जिंदगी में ऐसा होगा इसकी उम्मीद नहीं थी'।