यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanush ने पूरा किया फिल्म DNS का पहला शूट, शूटिंग के बाद तिरुमला के दर्शन करने पहुंचे एक्टर
धनुष (Dhanush) जल्द डायरेक्टर शेखर कमुला के साथ फिल्म DNS में नजर आएंगे। इसी बीच अब खबर है कि एक्टर कि इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लग गई है। मंगलवार को ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhanush: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) हाल ही में फिल्म 'कैप्टन मिलर' में नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। अब एक्टर अपनी नई मूवी की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। धनुष जल्द डायरेक्टर शेखर कमुला के साथ फिल्म DNS में नजर आएंगे। इसी बीच अब खबर है कि एक्टर कि इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लग गई है।
यह भी पढ़ें- Dhanush के बड़े बेटे यात्रा पर लगा इतने रुपये का जुर्माना, बिना हेलमेट-लाइसेंस के चला रहे थे बाइक
क्यों रुकी DNS की शूटिंग
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को धनुष अलीपिरी घाट पर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मंदिर जाने वाले वाहनों को पुलिस और बाउंसरों द्वारा डायवर्ट किया जा रहा था, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया। भक्तों ने पुलिस से सवाल किया कि उन्होंने फिल्म की टीम को शूटिंग की अनुमति कैसे दे दी और भक्तों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
#D51 #Dhanush sir New Movie shooting #tirupati 💥 @dhanushkraja 😻 Sir pic.twitter.com/kZ70rAWAXf
— DhanushFC (@Dhanush1FC) January 31, 2024
क्या पुलिस ने नहीं दी परमिशन
हालांकि, खबर यह भी है कि इस कारण फिल्म के क्रू के खिलाफ उनकी हरकतों के लिए शिकायत भी दर्ज की गई थी। इसके बाद तिरुपति पुलिस ने DNS की टीम को वहां शूटिंग करने की परमिशन देने से इनकार दिया, लेकिन टीम के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है, कि हां शूटिंग के दौरान थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन शेखर अपनी शूटिंग पूरी करने में कामयाब रहे। यह झूठ है कि पुलिस ने कार्यक्रम में कटौती की है। तिरुपति में एक्टर की फिल्म का शेड्यूल पूरा हो चुका है और यह देखना बाकी है कि फिल्म निर्माता आगे की शूटिंग कहां करेंगे।
#WATCH | திருப்பதி ஏழுமலையான் கோயிலில் நடிகர் தனுஷ் சாமி தரிசனம்#SunNews | #Dhanush | #Tirupati pic.twitter.com/ZmHiDtsWns
— Sun News (@sunnewstamil) January 31, 2024
शूटिंग के बाद तिरुमाला पहुंचे धनुष
यह भी पढ़ें- Dhanush OTT Movies: इन फिल्मों में धनुष ने दिखाये अदाकारी के कई रंग, जानें- किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद
बुधवार की सुबह धनुष भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमाला पहुंचे। मंदिर के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को उनके साथ मंदिर से बाहर जाते देखा जा सकता है, जबकि फैंस उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए बेताब दिखाई दिए। DNS में धनुष के अलावा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इसके अलावा नागार्जुन लीड रोल में हैं।