Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanush Net Worth: रजनीकांत के दामाद रहे धनुष करोड़ों के हैं मालिक, 50 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 03:54 PM (IST)

    Dhanush Net Worth फिल्म अभिनेता रजनीकांत के दामाद रहे धनुष की कुल सम्पत्ति 150 करोड़ रुपये से अधिक है। वह कई महंगी गाड़ियों के भी मालिक है। वह कई फिल्मो ...और पढ़ें

    Dhanush Net Worth: रजनीकांत के दामाद रहे धनुष फिल्म अभिनेता है।
    Dhanush Net Worth: रजनीकांत के दामाद रहे धनुष फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dhanush Net Worth: रजनीकांत के दामाद रहे धनुष की कुल संपत्ति जानकर आप चौक जायेंगे। उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, चेन्नई में उनका एक आलीशान बंगला भी है। इसके अलावा सीधे-साधे दिखने वाले धनुष को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत से पिछले वर्ष अलग होने की घोषणा की है।

    धनुष दक्षिण के लोकप्रिय कलाकारों में से एक है

    धनुष दक्षिण के लोकप्रिय कलाकारों में से एक है। वह अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और गीतकार भी है। इसके चलते उन्होंने अपनी ऑडियंस पूरी दुनिया में बना ली है। धनुष का असली नाम वेंकट प्रभु है। फिल्मों में आने के चलते उन्होंने अपना नाम धनुष कर लिया जो कि एक फिल्म से प्रेरित था। उन्होंने 19 की उम्र में फिल्मों में कदम रखा। उनके पिता कस्तूरी राजा की फिल्म से उनका डेब्यू हुआ था। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। एक बार सफल होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने दो दशक के जीवन काल में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

    यह भी पढ़ें: छेलो शो के मुकाबले RRR के हैं ऑस्कर जीतने के ज्यादा चांसेस - निर्देशक एसएस राजामौली

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

    धनुष की कुल संपत्ति सन 2022 में 160 करोड़ रुपये के आसपास थी

    धनुष दक्षिण फिल्म इंडस्ट्रीज के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक है। धनुष की कुल संपत्ति की बात करें तो सन 2022 में या 160 करोड़ रुपये के आसपास थी। वहीं, सूत्रों की मानें तो उनकी महीने की कमाई ₹1 करोड़ के आसपास है। धनुष किसी भी फिल्म में काम करने का ₹15 करोड़ लेते हैं। उन्होंने हाल ही में 12 से 15 करोड़ रुपये थिरुचित्रांबालम नामक फिल्म के लिए लिए। वहीं रूसो ब्रदर की फिल्म में छोटा सा रोल करने के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये की राशि ली थी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 और कपिल शर्मा शो में प्रमोशन के लिए 'पठान विवाद' के बीच शाह रुख खान नहीं आएंगे नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

    धनुष का चेन्नई में ₹25 करोड़ एक आलीशान बंगला भी है

    इसके अलावा धनुष 7अप, ओएलएक्स, सेंटर फ्रेश जैसे कई ब्रांड को एंडोर्स कर चुके हैं। उनका चेन्नई में एक आलीशान बंगला भी है जो कि ₹25 करोड़ का बताया जाता है। यह चेन्नई के सबसे फेमस जगह में है, जहां तमिलनाडु के लोकप्रिय लोग रहते हैं। धनुष को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास जगुआर, ऑडी, बेंटले और रोल्स रॉयस घोस्ट भी है। धनुष ने ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 में शादी की थी। उन्हें दो बेटे भी है। शादी के 14 वर्षों के बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा की। हाल ही में धनुष ने पचासवीं फिल्म की घोषणा की है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

    खबरें और भी