Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharmendra Birthday Bash: घर के बाहर आकर धर्मेंद्र ने फैंस संग सेलिब्रेट किया जन्मदिन, काटा केक

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 02:13 PM (IST)

    अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को उन्होंने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाय ...और पढ़ें

    Dharmendra Birthday Bash, Dharmendra Birthday, Dharmendra Birthday
    Dharmendra Birthday Bash, Dharmendra Birthday, Dharmendra Birthday

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dharmendra Birthday Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) आज 8 दिसंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारे और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस खास दिन फैंस उनके घर के बाहर आकर सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं।

    फैंस के साथ धरम पाजी के काटा केक

    अभिनेता ने इस बार अपने जन्मदिन पर पुरानी परंपरा को तोड़ा है। दरअसल, एक्टर इस बार अपने घर के बाहर आकर मीडिया और फैंस के साथ केक काटा। सोशल मीडिया पर उनका सेलिब्रेशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक्टर के घर के बाहर फैंस ने उनके बड़े-बड़े पोस्टर लगाए और फिर दूध भी चढ़ाया। बता दें ये पहली बार हुआ है जब धरम पाजी ने फैंस के साथ इस अंदाज में सेलिब्रेशन किया हो। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    पत्नी हेमा मालिनी ने यूं किया विश

    एक्टर की वाइफ हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया उन्हें खास अंदाज में बधाई थी। एक्ट्रेस ने कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- आज अपने प्यारे धरम जी के जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनका जीवन हमेशा खुशियों और आनंद से भरा रहे। मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। 

    परिवार वालों ने भी किया विश

    हेमा मालिनी के अलावा अभिनेता के परिवार वालों ने भी उन्हें अपने अपने अंदाज में विश किया है। बड़े बेटे सनी देओल से इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक हो पापा...आई लव यू। इसके अलावा बॉबी  और पोते करण ने भी फोटो साझा की है जिसमे तीनों एक साथ कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा- हमे आपका बेटा और पोता 🙏🏻 होने का सौभाग्य मिला... हैप्पी बर्थडे बड़े पापा। 

    खबरें और भी

    मुंबई से दूर फार्म हाउस में रहते हैं एक्टर 

    87 साल के धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह मुंबई की भीड़ से दूर लोनावला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। उनका ये फॉर्म हाउस काफी आलीशान है। धर्मेंद्र यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरे और वीडियो साझा करते रहते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dharmendra: 'फूल और पत्थर' में शर्ट उतारने वाले सीन ने बदल दी थी फिल्म की किस्मत, पढ़ें दिलचस्प किस्सा