विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेमा मालिनी नहीं, इस हीरोइन की खूबसूरती पर फिदा थे Dharmendra, 40 बार देख डाली थी एक ही फिल्म

Published: Mon, 24 Nov 2025 04:44 PM (IST)

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) जब सिनेमा में आए थे, तब वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के दीवाने थे और वह ...और पढ़ें

एक हीरोइन पर फिदा थे धर्मेंद्र। फोटो क्रेडिट- एक्स

एक हीरोइन पर फिदा थे धर्मेंद्र। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 6 साल बड़ी हीरोइन के दीवाने थे धर्मेंद्र

  2. एक दीवानगी में स्टार बन गए धर्मेंद्र

  3. 40 बार देखी थी हीरोइन की एक मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 60 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस वक्त अभिनेता महज 25 साल के थे। शुरुआती संघर्ष में उन्होंने अपने अभिनय से पहचान हासिल की, लेकिन फूल और पत्थर मूवी ने उन्हें स्टार बना दिया।

मगर क्या आपको पता है कि धर्मेंद्र को सिनेमा में लाने का श्रेय किसे दिया जाता है। यूं तो धर्मेंद्र शुरू से ही मूवी लवर्स थे लेकिन एक हीरोइन की दीवानगी ने उन्हें बॉलीवुड में आने के लिए मजबूर कर दिया था। इस हीरोइन के चक्कर में वह घर से पैदल मीलों चलकर सिनेमाघर जाते और उनकी फिल्मों का आनंद लेते।

इस हीरोइन के दीवाने थे धर्मेंद्र

6 साल बड़ी हीरोइन की दीवानगी ऐसी थी कि धर्मेंद्र ने उनकी एक ही फिल्म 40 बार देख ली थी। वो अदाकारा कोई और नहीं बल्कि 40 और 50 के दौर की सफल अभिनेत्री सुरैया (Suraiya) थीं। 

सुरैया सिनेमा की दिग्गज गायिका और एक्ट्रेस थीं। फिल्मों में अपनी अदाकारी और खूबसूरती बिखेरने के साथ-साथ उन्होंने पूरे देश को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया था और उनकी इस मायाजाल में फंसने से धर्मेंद्र भी खुद को रोक नहीं पाए थे।

Dharmendra Crush

Dharmendra with Suraiya - X

यह भी पढ़ें- Dharmendra Death News LIVE: 89 साल की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, पीएम मोदी ने कहा- 'एक युग का अंत'

धर्मेंद्र ने 40 बार देखी थी एक्ट्रेस की फिल्म

एक इंटरव्यू में खुद धर्मेंद्र ने खुलासा किया था कि वह सुरैया की खूबसूरती और आवाज पर फिदा हो गए थे। एक घर से पैदल सिनेमाघर जाकर उनकी फिल्में देखा करते थे। सुरैया की फिल्म दिल्लगी धर्मेंद्र ने 40 बार देखी थी। उन्होंने कहा था कि सुरैया की वजह से ही उनके अंदर फिल्मों में आने की इच्छी जागी थी।

Dharmendra Health Update

जब धर्मेंद्र बॉलीवुड में आए, उस वक्त तक अभिनेता शादीशुदा थे। उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी जिनसे उनके चार बच्चे- सनी, बॉबी, अजीता और विजेता। बाद में धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी से लगा जिनसे उन्होंने 1980 में दूसरी शादी कर ली और उनसे उन्हें दो बेटियां- एशा और अहाना हैं। 24 नवंबर को अभिनेता का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के बाद टूटीं दूसरी पत्नी Hema Malini, पति के अंतिम विदाई में इस हाल में पहुंचीं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।