विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prakash Kaur Birthday: सनी देओल ने मां के माथे पर किस करते हुए विश किया बर्थडे, बॉबी देओल ने भी लुटाया प्यार

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:10 PM (IST)

Prakash Kaur Birthday अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का आज जन्मदिन है। सनी देओल और बॉबी देओल ने ...और पढ़ें

Prakash Kaur के बर्थडे पर सनी-बॉबी ने किया पोस्ट। Photo-Instagram
Prakash Kaur के बर्थडे पर सनी-बॉबी ने किया पोस्ट। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Prakash Kaur: हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन फिर भी वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। आज यानी 1 सितंबर 2023 को प्रकाश अपना जन्मदिन मना रही हैं और देओल परिवार ने उनके इस दिन को और खास बना दिया है।

तारा सिंह ने मां पर लुटाया प्यार

सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर को बर्थडे विश करते हुए उनके लिए एक प्यारा पोस्ट किया है। 'गदर 2' के तारा सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सनी की आंखों में अपनी मां के लिए ढेर सारा प्यार साफ दिखाई दे रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

फोटोज को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, "मम्मा। आपको जन्मदिन की बधाई। लव यू।"

बॉबी देओल ने फैमिली फोटो की शेयर

बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर को बर्थडे विश करते हुए एक फैमिली फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है। तस्वीर में बॉबी अपनी मां, भाई सनी और दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा, "लव यू मां। हैप्पी बर्थडे।"

पोतों ने भी किया दादी को विश

सनी देओल के दोनों बेटों करण और राजवीर ने भी अपनी दादी को खास अंदाज में विश किया है। करण ने अपनी दादी और दादा धर्मेंद्र के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ एक्टर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे बड़ी मम्मी। आपको बहुत प्यार करता हूं।"

वहीं, राजवीर देओल ने दादी के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। इसके साथ 'दोनों' फिल्म से डेब्यू कर रहे राजवीर ने कहा, "हैप्पी बर्थडे दादी। आपका प्यार और गाइडेंस हमारी जिंदगी में एक आशीर्वाद की तरह है।"

धर्मेंद्र ने साल 1954 में बहुत कम उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बावजूद प्रकाश ने कभी भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। वह हमेशा अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं- सनी, बॉबी, अजेता और विजेता।