Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस नए एक्टर की मदद के लिए गुंडों से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, इतना मजबूत हो गया था याराना

    Updated: Fri, 16 May 2025 09:14 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्मों के रोचक किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। फिल्मी दुनिया के ज्यादातर कलाकार उनके स्वभाव की तारीफ करते ह ...और पढ़ें

    इस एक्टर की मदद के लिए आगे आए थे धर्मेंद्र (Photo Credit- IMDb)
    इस एक्टर की मदद के लिए आगे आए थे धर्मेंद्र (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. धर्मेंद्र ने इस एक्टर की मदद की थी
    2. एक्टर के लिए गुंडों से भिड़ गए थे धर्मेंद्र
    3. धर्मेंद्र ने परेशान अभिनेता से कही थी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्मों के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुनने को मिलते हैं। उनके साथ काम करने वाले कलाकार अक्सर उनके स्वभाव की तारीफ करते हैं। इन दिनों वह फिल्म इवेंट और टीवी शो में बतौर गेस्ट शामिल होते हैं। धर्मेंद्र का नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों के लिए किसी से भी भिड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक एक्टर है, जिसके लिए धर्मेंद्र ने गुंडों से सीधा टक्कर ले ली थी।

    यहां हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं गोविंदा ही हैं। फिल्मी दुनिया में गोविंदा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और एक दिन के अंदर 49 फिल्में साइन की थीं। इससे उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म निर्माता एक्टर को कितने ज्यादा फिल्में ऑफर कर रहे थे।

    Photo Credit- IMDb

    यह सिलसिला उनकी हिट फिल्मों के बाद शुरू हुआ था। गोविंदा के बारे में बता दें कि अन्य कलाकारों की तरह बॉलीवुड में उनका करियर शुरुआत में ज्यादा बेहतर नहीं रहा था। हालांकि, जब उन्हें सफलता मिलने लगी, तो एक के बाद उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

    ये भी पढ़ें- Dharmendra को धोखा देकर फिल्माया गया था दुष्कर्म सीन, Sunny Deol ने डायरेक्टर को दी थी धमकी

    गोविंदा के लिए गुंडों से भिड़े थे धर्मेंद्र 

    आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्मों में लगातार सफलता मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को गोविंदा से जलन होने लगी। एक समय ऐसा भी आया, जब गोविंदा की कामयाबी को देखकर गुंडा एलीमेंट्स ने एक्टर को परेशान करना शुरू कर दिया था। उस समय गोविंदा की मदद के लिए धर्मेंद्र सामने आए थे। दरअसल, गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और इस तरह की परेशानी का सामना करने का तरीका नहीं जानते थे। ऐसे में उनकी खुलकर मदद करने का काम खुद धर्मेंद्र ने किया था।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    रिपोर्ट्स की मुताबिक, धर्मेंद्र को जब गोविंदा की परेशानी की जानकारी मिली, तो उन्होंने पूरा समर्थन दिया। इतना ही उन्होंने, साफतौर पर गोविंदा को कह दिया था कि किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद, देओल और गोविंदा के परिवार के बीच अभी तक अच्छा रिश्ता है। 

    ये भी पढ़ें- ये क्या... कॉपी थी धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर Sholay! OTT पर मौजूद इस फिल्म से मिलता है एक-एक सीन