अस्पताल में Dharmendra की हालत नाजुक, सात महीने पहले हुई थी सर्जरी
Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबर आ रही है कि उनकी हालत गंभीर है। ...और पढ़ें

7 महीने पहले धर्मेंद्र की हुई थी इस चीज की सर्जरी। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेता धर्मेंद्र
महीनों पहले धर्मेंद्र की हुई थी सर्जरी
इक्कीस में नजर आने वाले हैं धर्मेंद्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की सेहत को लेकर इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि सिनेमा के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर 89 साल के अभिनेता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। धर्मेंद्र की इस नाजुक हालत ने उनके लाखों चाहने वालों को बेचैन कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसी साल कुछ महीने पहले अभिनेता की सर्जरी हुई थी।
धर्मेंद्र की हुई थी सर्जरी
जी हां, सात महीने पहले धर्मेंद्र को एक सर्जरी के सिलसिले में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में अभिनेता ने खुद इसकी जानकारी दिखाई थी और फैंस को बताया था कि वह एकदम ठीक हैं।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सुपरस्टार Dharmendra की हालत गंभीर, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं ही-मैन
धर्मेंद्र ने खुद को बताया था स्ट्रॉन्ग
दरअसल, मार्च के आखिर में धर्मेंद्र की आंखों की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। अस्पताल के बाहर अभिनेता को देख हर कोई हैरान रह गया था। फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी, लेकिन 'ही-मैन' ने सभी को भरोसा दिलाया था कि वह एक दम ठीक हैं। पैपराजी से बात करते हुए अभिनेता ने कहा था-
अभी बहुत दम है। अभी भी बहुत जान है। मेरी आंख में ग्राफ्ट हुआ है। दर्शकों को मेरा प्यार। मैं बहुत मजबूत हूं।
धर्मेंद्र का ये हौसला देख सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे थे और उन्हें रियल लीजेंड और स्ट्रॉन्ग बता रहे थे।
धर्मेंद्र की आगामी फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद एक बार फिर धर्मेंद्र बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह दिनेश विजन की अपकमिंग मूवी इक्कीस (Ikkis Movie) में अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।