Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra Health Update: 8 दिन बाद आया धर्मेंद्र की हेल्थ पर फुल अपडेट, फैंस के खिल जाएंगे चेहरे

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 09:16 AM (IST)

    वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम बीते दिनों काफी चर्चा में रहा है। अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के 8 दिन बाद अभिनेता की हेल्थ पर ताजा अपडेट ...और पढ़ें

    अब कैसी है धर्म पाजी की तबीयत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अब कैसी है धर्म पाजी की तबीयत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 8 दिन बाद सामने आया धर्मेंद्र की हेल्थ पर अपडेट।

    2. 12 नवंबर को अस्पताल से हुई थी एक्टर की छुट्टी।

    3. धर्मेंद्र की मौत की उड़ी थी झूठी खबर।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौत के मात देकर बीते 12 नवंबर को वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) हॉस्पिटल से घर आ गए थे। खराब सेहत की वजह से लंबे समय तक अस्पताल में रहने वाले धर्म पाजी की हेल्थ पर फिलहाल ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानकार उनके चाहने वालों के चेहरे खिल जाएंगे। 

    करीब 8 दिन घर पर इलाज कराने के बाद अब ये खबर आ रही है कि धर्मेंद्र की सेहत (Dharmendra Health Update) में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं- 

    अब कैसी है धर्म पाजी की तबीयत?

    खराब सेहत को बीते दिनों में धर्मेंद्र का नाम काफी चर्चा में रहा है। अब उनकी सेहत को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें ये जानकारी मिल रही है कि अब उनकी तबीयत कैसी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल धर्म पाजी की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। धीरे-धीरे से उनकी खराब सेहत में सुधार हो रहा है, जो उनके फैंस और परिवार वालों के लिए गुड न्यूज है।

    dharmendra (9)

    यह भी पढ़ें- 12 अफेयर्स 5 शादियां, फ्लैट में सड़ती रही लाश, पानी पीने के लिए भी नहीं थे पैसे, दर्दनाक है इस विलेन की कहानी!

    हालांकि, अभी उनको पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लग सकता है। इस तरह से धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इससे पहले सांस लेने की तखलीफ की वजह से 31 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के ही-मैन को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां 10 दिनों से अधिक उनका इलाज चला।

    खबरें और भी

    Dharmendra discharged

    10 नवंबर को एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और पूरे देश में उनकी सलामती की दुआएं मांगी जाने लगीं। ये धर्मेंद्र के चाहने वालों की प्रार्थनाओं का ही असर है कि वह जिंदगी और मौत की जंग में मौत को हराकर घर वापस आए हैं। 

    एक्टर की मौत की उड़ी थी झूठी खबर 

    इन सबके बीच सबसे अधिक हैरान करने वाला मामला अगर कुछ था तो वह धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर उड़ना था। दरअसल 11 नवंबर को ये अफवाह तेजी से फैली की धर्म पाजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन तुरंत ही धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी एशा देओल (Aisha Deol) ने इस खबर का खंडन किया। इसके बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम ने भी धर्मेंद्र की सेहत में सुधार होने की बात कही थी। 

    यह भी पढ़ें- Dharmendra ने शत्रुघ्न सिन्हा को महिलाओं से जुड़ी दी थी ये सलाह, सुनकर सुन्न पड़ गए थे दामाद जहीर के कान