यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरे एक Kiss ने हिला डाला...' Dharmendra ने 87 साल की उम्र में लिपलॉक करने पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की फिल्मों का जिक्र अक्सर दर्शकों के बीच चलता है। साल 2023 में उन्हें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी क ...और पढ़ें

HighLights
- शबाना आजमी संग धर्मेंद्र का किसिंग सीन हुआ था वायरल
- रणवीर सिंह को दिग्गज एक्टर ने कही थी ऐसी बात
- अपने वायरल किस पर दिया मजाकिया अंदाज में रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पुरानी हिट फिल्मों का जिक्र होता है, तो धर्मेंद्र का नाम जरूर लिया जाता है। दिग्गज अभिनेता एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवीज दे चुके हैं। 87 साल की उम्र में भी वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहते हैं। साल 2023 की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंने रणवीर सिहं के ऑनस्क्रीन दादा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म से उनके एक किसिंग सीन की भी खूब चर्चा हुई थी। अब एक्टर ने खुद इसके बारे में खुलकर बात की है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म से यह साबित कर दिया कि उनका क्रेज लोगों के बीच अभी भी खत्म नहीं हुआ है। एक्टर ने अब इस फिल्म का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि उन्होंने लिपलॉक वाले सीन के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह से क्या कहा था।
.jpg)
रणवीर सिंह के बारे में क्या बोले धर्मेंद्र?
एएनआई को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में शबाना आजमी के साथ अपने चर्चित किसिंग सीन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि रोमांस पर उम्र की सीमा लागू नहीं होती।
ये भी पढ़ें- Bobby Deol ने शेयर की पिता धर्मेंद्र की अनदेखी तस्वीर, पहली पत्नी प्रकाश संग शादी को हुए 71 साल

Photo Credit- IMDb
एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस सीन के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह को मजाकिया अंदाज में क्या कहा था। इस बारे में बातचीत करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'मैंने रणवीर को बोला कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में तुमने काफी किसेज की हैं, या फिर लोगों को मेरी एक किस ने हिला डाला।'
खबरें और भी
धर्मेंद्र ने शाह रुख की इस फिल्म से की किरदार की तुलना
दिग्गज अभिनेता ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उसकी तुलना शाह रुख खान की देवदास फिल्म से की। उनका कहना है कि एक तरह से रॉकी और रानी फिल्म का किरदार देवदास जैसा ही था। वह देवदास जिसे शराब के नशे में कुछ याद नहीं रहता और वो भटकता रहता है। बाद में उसकी मौत हो जाती है। यह दुखद है, लेकिन एक रोचक कहानी थी।