Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishi Kapoor की पोती राहा को देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र, शेयर की ऐसी वीडियो, नम हो जाएंगी आंखें

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 02:22 PM (IST)

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की जब भी बात होती है तो फैंस के साथ-साथ सितारों का दिल भी भर आता है। पिछले दिनों ही जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ...और पढ़ें

    Rishi Kapoor की पोती राहा को देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र / photo- Instagram
    Rishi Kapoor की पोती राहा को देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र / photo- Instagram

    HighLights

    1. ऋषि कपूर की पोती को देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र
    2. सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने शेयर की ये वीडियो
    3. कुछ दिनों पहले ही सामने आई थी राहा की झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का तीन साल पहले जाना हर किसी की आंखें नम कर गया था। उनके परिवार के साथ-साथ फैंस की आंखें भी नम हो गयी थीं। ऋषि कपूर के नाम का जिक्र जब भी रणबीर कपूर या उनकी पत्नी नीतू सिंह करती हैं, तो उनके चाहने वाले उन्हें याद करने लगते हैं।

    फिल्मी सितारे भी कई मौकों पर ऋषि कपूर को याद कर चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर से फैंस भावुक हो गए, जब उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की पहली झलक देगी। जैसे ही राहा सामने आई, बस हर किसी के मुंह से यह निकला कि ये बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह दिखती है।

    फैंस के बाद अब हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्टर धर्मेंद्र भी राहा की एक झलक देखकर काफी इमोशनल हो गए।

    धर्मेंद्र ने ऋषि कपूर की शेयर की फोटो

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्विटर पर अपने फैंस के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के हीमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऋषि कपूर की एक वीडियो शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2023: Esha Deol ने हेमा मालिनी-धर्मेंद्र संग मनाया क्रिसमस, Bobby Deol ने दिया ऐसा रिएक्शन

    धर्मेंद्र ने जो पोस्ट शेयर किया है, वो एक इंस्टाग्राम पर फैन ने शेयर किया है, जिसने वीडियो में ऋषि कपूर, राहा और राज कपूर की फोटोज कोलाज में लगाई और उसके साथ एक वॉइस ओवर लगाया है, जिसे एक्टर ने भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "यादों की याद, जब आ जाती है"।

    खबरें और भी

    राहा का क्रिसमस की पर रणबीर-आलिया ने दिखाया था चेहरा

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की बेटी का जन्म 6 नवंबर 2022 में हुआ था। इस साल वह एक साल की पूरी हो चुकी हैं। एनिमल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा के 1 साल का होने के बाद क्रिसमस के खास मौके पर सबसे उन्हें रूबरू करवाया।

    आपको बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट इस वक्त अपनी बेटी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर गए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor Birth Anniversary 2023: धर्मेंद्र को याद आए राज कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की ये थ्रोबैक फोटो