विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साथ 12 दारू की बोतलें गटक गए थे Dharmenedra, शूटिंग सेट पर कैमरामैन का स्टॉक कर दिया था चुपके से गायब

Published: Fri, 28 Nov 2025 08:39 PM (IST)

बॉलीवुड में अगर कोई हस्ती दिल खोलकर जीती थी, तो वह धर्मेंद्र थे। बात प्यार की हो, या उनकी आदतों ...और पढ़ें

जब धर्मेंद्र ने एक साथ खत्म की थी 12 बीयर की बोतलें/ फोटो- Instagram

जब धर्मेंद्र ने एक साथ खत्म की थी 12 बीयर की बोतलें/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. इस फिल्म के सेट से लगी थी धर्मेंद्र को ड्रिंक करने की आदत

  2. फिल्म के सेट पर एक साथ पी ली थी 12 बोतलें

  3. एक्ट्रेस के पूछने पर बोले-लस्सी पी रहा हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज धर्मेंद्र न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे और मजेदार इंसान भी थे। उनका शायराना अंदाज हो या फिर फिल्मों के सेट पर उनकी मौज-मस्ती के किस्से, हर कहानी पढ़कर फैंस के चेहरे खिलखिला उठते हैं।

अपनी जिंदगी को लेकर हमेशा खुलकर बात करने वाले धर्मेंद्र एल्कोहल के कितने शौकीन थे, ये बात किसी से छुपी नहीं है। वह खुद भी मजाक मस्ती में अपनी शराब पीने की आदत का जिक्र कर ही देते थे। ऐसा ही उनकी ड्रिंक की आदत से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने एक दिन में सेट पर 12 ड्रिंक की बोतलें एक साथ खत्म कर दी थी।

फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र ने गायब की थी शराब

धर्मेंद्र ने एल्कोहल से जुड़ा ये किस्सा खुद रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में शेयर किया था। उन्होंने ये बताया था कि उन्हें ड्रिंक करने की आदत फिल्म शोले (Sholay) से पड़ी थी। धर्मेंद्र ने थ्रो-बैक किस्सा सुनाते हुए कहा था, "शोले में हमारे साथ एक कैमरामैन था जिम, जिसे अपने साथ 5 से 6 बियर की बोतलें कैरी करने की आदत थी। मैं उसके पीछे बैठ जाता था और उसके स्टॉक से चुपचाप दारू पी लेता था"।

यह भी पढ़ें- अलविदा धरम: हजार चेहरों वाला नायक, जिसे दुनिया रखेगी याद...धर्मेंद्र की एक कहानी ऐसी भी...!

'वीरू' ने किस्सा सुनाते हुए आगे कहा, "एक दिन प्रोडक्शन वालों ने उन्हें कहा कि वह 12 ड्रिंक की बोतलें खत्म कर चुके हैं। तो वह हैरान रह गए, वह डर गए कि ये कैसे हो गया? कैमरामैन ने कहा मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ। हालांकि, एक दिन उसने मुझे पकड़ लिया। सभी को अपनी जिंदगी एन्जॉय करनी चाहिए"।

dharmendra 111

बीयर को लस्सी बनाकर पीते थे धर्मेंद्र

सिर्फ शोले के सेट पर ही नहीं, एक बार धर्मेंद्र को सेट पर बीयर पीते हुए मौसमी चटर्जी ने भी रंगे हाथों पकड़ लिया था। उस किस्से के बारे में बताते हुए धरम पाजी ने कहा, "एक दिन मेरा सेट पर दोपहर में बीयर पीने का मन कर गया। मैंने अपने लोगों को कहा कि बीयर को ऐसे बनाना कि वह लस्सी लगे। मौसमी ने मुझे देख लिया और पूछा कि ए धर्मेंद्र, ये क्या पीता है? मैंने उनसे झूठ बोला और कहा कि मैं लस्सी पी रहा हूं। वह समझ गई कि मैं झूठ बोल रहा हूं, उन्होंने सीधा कहा कि मुझे बना के दे, मौसमी ने मेरा झूठ पकड़ लिया था"।

dharam ji

जब धर्मेंद्र से उन्हें 'बॉलीवुड का बिग बूजर' बुलाने वाले टैग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकियां अंदाज में कहा था कि 'मेरा लीवर बहुत मजबूत है'। धर्मेंद्र ने ये भी बताया था कि उन्होंने बेटी एशा देओल के कहने पर बीयर पीना बीच में बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें- मौत से पहले Dharmendra ने देखी थी आमिर खान की ये फिल्म, बोले-वह उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।