यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'गदर 2' की सक्सेस के बीच देओल फैमिली से मिले आमिर खान, धर्मेंद्र ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
Dharmendra Aamir Khan Pics धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जो अपनी कमाल की एक्टिंग के जरिए कई दशकों से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। इस बीच धर् ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान ने धर्मेंद्र से की खास मुलाकात
- धर्मेंद्र ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
- बेटे आजाद के साथ देओल फैमिली से मिले आमिर
नई दिल्ली जेएनएन: हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धर्मेंद्र का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय देओल फैमिली के लिए काफी सही गुजर रहा है, एक तरफ धर्मेंद्र की कमबैक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है, तो वहीं दूसरी और उनके बड़े बेटे सनी देओल की 'गदर 2' सिनेमाघरों में गदर मचा रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर देओल फैमिली की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें धर्मेंद्र और बॉबी देओल के साथ आमिर खान और उनके बेटे आजाद राव खान नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र के साथ नजर आए आमिर खान
मंगलवार रात को धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे बॉबी देओल, आमिर खान और उनके छोटे बेटे आजाद राव खान नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है कि- ''आई बहुत ही प्यारी मुलाकात, आमिर और उसके प्यारे बेटे के साथ, यादों की बारात।''
Aai …bahut hi pyaaree mulaaqaat ….Amir aur usk pyaree bete ki saath….. …🎬Yaadon ki Baaraat 💕💕💕💕🙏 pic.twitter.com/rfOvo7Bmeg
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 15, 2023
दरअसल आमिर बतौर बाल कलाकार साल 1973 में आई धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म यादों की बारात में अभिनय कर चुके हैं, इस रोल के लिए 'दंगल' एक्टर का नाम काफी ज्यादा फेमस है। सोशल मीडिया पर देओल फैमिली संग आमिर और उनके बेटे की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
क्या हैं आमिर और धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट?
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से आमिर खान ने एक्टिंग की दुनिया से फिलहाल ब्रेक ले रखा है। मौजूदा समय में वह अपने परिवार के साथ कीमती वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बात की जाए आमिर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि वह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की किसी बायोपिक में नजर आ सकते हैं।
खबरें और भी
दूसरी ओर धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दादा जी के किरदार से हर किसी का दिल जीता लिया है। आने वाले समय में वह शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक अनटाइटल फिल्म में अहम भूमिका अदा करते दिख सकते हैं।