Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharmendra: पैर में चोट, हाथों में बासी रोटी..., तड़के सुबह धर्मेंद्र की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश!

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 11:50 AM (GMT+05:30)

    धर्मेंद्र अपने फैंस को कभी नहीं भूलते। एक्टर दूर रहकर भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। कभी खेती करते तो कभी परिवार के साथ धर ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र की हालत देख उड़े फैंस के होश, (X Image)
    धर्मेंद्र की हालत देख उड़े फैंस के होश, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता हैं। एक्टर फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी हर छोटी- बड़ी अपडेट शेयर करते हैं। अब शुक्रवार को तड़के सुबह उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई कि फैंस के होश उड़ गए।

    उजड़े बाल, पैरो में बैंडेज और हाथों में सूखी रोटी लिए धर्मेंद्र को देखकर लोगों सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।

    यह भी पढ़ें- Animal के 'अबरार हक' को विलेन नहीं मानते बॉबी देओल, कहा- 'हीरो रणविजय से ज्यादा अत्याचार तो उसके साथ हुए'

    धर्मेंद्र की चोट देख फैंस हुए परेशान

    धर्मेंद्र ने शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की ओर गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

    धर्मेंद्र ने कही दिल की बात

    धर्मेंद्र ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं...भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।" अभिनेता का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया उनके फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया। हालांकि, धर्मेंद्र ने भी अपने चाहने वालों को जवाब देने में देर नहीं की। कमेंट करते हुए कई फैंस ने एक्टर की अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी के लिए दुआं भी की। 

         

    इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र

    धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो 88 साल की उम्र में भी काम को लेकर एक्टिव रहते हैं। बीते साल अभिनेता फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। वहीं, 2024 में उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई। अब धर्मेंद्र के खाते में दो और फिल्में हैं। इनमें 'अपने 2' और 'इक्कीस' शामिल हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बन रही इक्कीस में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Day 21: शाहिद-कृति की फिल्म ने पूरा किया तीन हफ्तों का सफर, जानें- अब तक कमाए कितने करोड़