Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhruv Rathee ने Dhurandhar 2 को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:52 PM (IST)

    हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म धुरंधर 2 को देखने े बाद फिल्म के खिलाफ एक पोस्ट किया है और फिल्म को प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बताया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर के खिलाफ बोले ध्रुव राठी

    धुरंधर के खिलाफ बोले ध्रुव राठी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सुनामी लाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में Dhurandhar: The Revenge का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है और धुरंधर से ज्यादा अब इसके अगले पार्ट को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा भी गई है। इसी बीच अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी धुरंधर 2 देख ली है और उन्होंने जो कहा है, वो हैरान करने वाला है।

    'धुरंधर 2' पर ध्रुव राठी का निशाना?

    दरअसल हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) देखने के बाद अपना एक रिव्यू दिया है। इस रिव्यू में ध्रुव राठी ने जमकर फिल्म के खिलाफ बोला है। ध्रुव ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ध्रुव ने लिखा है कि कैसे आदित्य धर ने एक प्रोपेगेंडा फिल्म बनाई है।

    aditya dhar 1

    ध्रुव राठी ने लिखा कि,

    'मैंने तीन महीने पहले आदित्य धर को बीजेपी का प्रचारक कहा था। अब सबको पता चल जाएगा। उनकी पिछली फिल्म में तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में इसका प्रचार किया था, लेकिन इस बार उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस में आकर हद से ज्यादा प्रोपेगैंडा फैला दिया। याद है मैंने कहा था कि एक अच्छी तरह बनी प्रोपेगेंडा फिल्म ज्यादा खतरनाक होती है। अब तो यह अच्छी तरह से बनाया हुआ भी नहीं रहा।'

     

    ट्रोल हो रहे हैं ध्रुव राठी

    सोशल मीडिया अब ध्रुव राठी लगातार ट्रोल होते जा रहे हैं। ध्रुव राठी को अब एक्स पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि ध्रुव को ये फिल्म प्रोपेगेंडा लग रही है और जो फिल्में असल में आती हैं, उनके खिलाफ वो क्यों नहीं बोलते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच इस पर ध्रुव राठी का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन लोग लगातार अब ध्रुव पर निशाना साध रहे हैं।

     jfdjhf

    पहले भी धुरंधर को लेकर ट्रोल हुए ध्रुव राठी

    दरअसल इससे पहले भी ध्रुव राठी धुरंधर के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। जब फिल्म का पहला पार्ट आय़ा था, तब भी ध्रुव राठी ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहा था। इसके बाद ध्रुव राठी ही वहीं बल्कि उन सभी लोगों को आदित्य धर ने जवाब दिया था, जिन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया था। अब एक बार फिर से ध्रुव राठी ने फिल्म के खिलाफ जमकर बोला है।

    खबरें और भी

    aditt

    वही बात धुरंधर 2 की करें त फिल्म ने पहले ही दिन करीब 145 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ पर कर लिया है और ये कमाई सिर्फ भारत की है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का आंकड़ा हजार करोड़ जल्द ही हो जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इस बार रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफें हो रही हैं।