Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2: 'पागल जीनियस...' हमजा के मुरीद हुए साउथ एक्टर, विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन ने किया फिल्म का रिव्यू

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:23 AM (IST)

    आदित्य धर की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पेड प्रीव्यू के बाद फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी। विजय देवरकोंडा और अल्लू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) की मच अवेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की अगली कड़ी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं देर की वजह से रद्द होने के बावजूद रिलीज हुए पेड प्रीव्यू ने फिल्म के बारे में जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी।

    मूवी के पार्ट 2 की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और डीप बताई जा रही है। वहीं कई सेलेब्स भी फिल्म देखने गए और मूवी से प्रभावित होकर इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 X Review: पेड प्रिव्यू ने ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, फैंस ने फिल्म को बताया 'फेस्टिवल'

    एक्स पर पोस्ट करते हुए विजय ने फिल्म का कास्ट और क्रू का तारीफ की। उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को स्पेशल मेंशन दिया।

    विजय ने की फिल्म की तारीफ

    विजय ने एक्स पर लिखा- 'कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है। चार शब्द। 'भारत माता की जय!' पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे। शशवत सचदेव का संगीत जबरदस्त था। #धुरंधरदरिवेंज'।

    अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को दी बधाई

    X यूजर्स ने भी धुरंधर 2 की टीम के प्रति विजय की सराहना को तुरंत नोटिस किया और दूसरे अभिनेता और फिल्म के प्रति उनके समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की।

    वहीं फिल्म की तारीफ करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा- 'मैंने अभी-अभी #धुरंधर2 देखी। देशभक्ति का शानदार नमूना। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई तालियां बटोरने वाले पल। जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। अभिनेता आर माधवन और सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय। टेक्निकली बहुत अच्छी फिल्म।

    अल्लू अर्जुन ने लिखा- 'मैंने अभी-अभी #धुरंधर2 देखी। देशभक्ति का शानदार नमूना। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। तालियां बटोरने वाले पल। जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। अभिनेता आर माधवन और सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय। अपने देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता का होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।

    फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन ने लीड रोल निभाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का सैलाब, पहले ही दिन की कमाई ने तोड़ा रिकॉर्ड