असल जिंदगी में कैसे दिखते थे Dhurandhar 2 के ये किरदार? 2 साल की तलाश के बाद पूरी हुई थी कास्टिंग
हिंदी फिल्म धुरंधर 2 की कहानी के साथ-साथ इसकी कास्ट की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है। ...और पढ़ें
-1774516781268_m.webp)
धुरंधर 2 की कास्ट निकली कल्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रियल लाइफ में ऐसे दिखते थे किरदार
कास्टिंग में लगा था 2 साल का लंबा समय
धुरंधर 2 की कास्टिंग की हो रही है तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। इस मूवी की कहानी और किरदार की चर्चा काफी की जा रही, जिसकी वजह कैरेक्टर्स की कास्टिंग की सटीकता है। इस आधार पर आज हम आपको उन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे ठीक वैसे ही नजर आए, जैसे वे अपनी असल जिंदगी में दिखाई देते थे।
मेजर इकबाल
फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान के आईएसआई का अफसर मेजर इकबाल को दिखाया गया है, जिसका किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने निभाया है। ये रोल असल जिंदगी के इलियास कश्मीरी से प्रेरित है, जिसका अंदाजा दोनों के लुक को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।
-1774521408331.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के लिए रणवीर सिंह ने झोंक दी पूरी जान, 'हमजा' बनने लिए बढ़ाया था 10 किलो वजन
जावेद खनानी
पाकिस्तान के मशहूर बिजनेस रहे जावेद खनानी का किरदार धुरंधर 2 में अभिनेता अंकित सागर ने निभाया। असल जिंदगी में जावेद कैसे दिखते थे, वह तस्वीर से साफ पता चल रहा है।
-1774521418307.jpg)
जमील जमाली
पाकिस्तान के नेता का नाम नबील गबोल ने हाल ही में ये दावा किया है कि धुरंधर द रिवेंज के जमील जमाली का किरदार उनसे प्रेरित है। वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं। राकेश बेदी के लुक को देखकर उनकी बात में सच्चाई महसूस होती है।
चौधरी असलम
धुरंधर 2 में अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने पाकिस्तान के पुलिस ऑफिसर एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। एक्टर के लुक को भी असल जिंदगी से चौधरी असलम से जोड़कर तैयार किया गया है।
-1774521427777.jpg)
अजित डोभाल
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित अजय सान्याल की भूमिका अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) ने निभाई है। दोनों की तस्वीरों में कुछ खास अंतर नजर नहीं आता है।
-1774521436949.jpg)
अतीक अहमद
धुरंधर 2 में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और गैंगस्टर अतीक अहमद का किरदार भी दिखाया गया है, जिसे एक्टर सलीम सिद्दीकी ने अदा किया है।
-1774521474036.jpg)
उजैर बलोच
अभिनेता दानिश पंडोर ने धुरंधर 2 में पाकिस्तान की लियारी के खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच का कैरेक्टर को प्ले किया है।
-1774521482593.jpg)
नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भूमिका फिल्म धुरंधर द रिवेंज में अभिनेता मंसूर अमरोही ने निभाई है। हालांकि, उनके कैरेक्टर का नाम नवाज शफीक दिखाया गया है।
-1774521491555.jpg)
2 साल तक चली कास्टिंग
फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं। उन्होंने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें मूवी का कास्टिंग में 2 साल से ज्यादा का समय लगा था।