Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 का बदल गया क्लाइमैक्स! AI के कारनामे से 'जसकीरत' की करा दी हैप्पी एंडिंग

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:42 PM (GMT+05:30)

    सोशल मीडिया पर धुरंधर द रिवेंज का क्लाईमैक्स सीन जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एआई से उसमें बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

    बदल दिया धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बदल दिया धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन के साथ खिलवाड़

    2. एआई से बदल डाला फिल्म का पूरा सीन

    3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर द रिवेंज की चर्चा हर तरफ हो रही है। खासतौर पर मूवी के क्लाइमैक्स सीन को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं, जिसमें दिखाया गया है कि जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) अपने परिवार से आखिरी बार मिलने जाता है, लेकिन मिल नहीं पाता है। 

    इस इमोशनल सीन में अब एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर फैंस ने खिलवाड़ कर दिया है और धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन में पूरी तरह से बदलाव कर दिया है, जिससे मूवी की हैप्पी एंडिंग नजर आ रही है। आइए एक नजर धुरंधर द रिवेंज के इस एआई जनरेटेड क्लाइमैक्स सीन पर डालते हैं-

    एआई से बदला धुरंधर का क्लाईमैक्स

    सोशल मीडिया पर धुरंधर द रिवेंज का एआई जनरेटेड क्लाईमैक्स सीन तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एआई क्रिएटर अंकित अरोड़ा ने धुरंधर 2 के बदले हुए क्लाईमैक्स सीन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी अपनी फैमिली से खुशी-खुशी मिलता हुआ नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में कई घंटों तक भूखे रहते थे 'बड़े साहब' बने दानिश इकबाल, बोले- सिर्फ जूस और डार्क चॉकलेट...

    dhurandhar2 (4)

    इंटरनेट पर इस एआई वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है और फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि जसकीरत ऐसी ही एंडिंग के लायक था। हालांकि, असल में फिल्म में ऐसा नहीं दिखाया गया है और धुरंधर द रिवेंज के अंत में जसकीरत अपने परिवार से नहीं मिल पाता है और फैमिली का त्याग कर देता है।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ankit Arora (@ai_ankitarora)

    एक खुफिया जासूस को इस तरह का बलिदान देना पड़ता है, जिसका अंदाजा आप धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। जब धुरंधर द रिवेंज को देखेंगे तो मूवी का क्लाइमैक्स सीन सबसे अधिक भावुक करने वाला है, जिसे देख आपकी भी आंखें भर आएंगी। अपने परिवार से पिछड़ने का दर्द क्या होता है, वह धुरंधर 2 का लास्ट सीन दर्शाता है। 

    इस मूवी का भी बदला था क्लाइमैक्स

    एआई के आने से इसका इस्तेमाल फिल्मों की हैप्पी एंडिंग के लिए खूब किया जा रहा है। धुरंधर द रिवेंज से पहले निर्देशक आनंद एल राय की कल्ट मूवी रांझणा के क्लाइमैक्स सीन को भी एआई की मदद से बदल दिया गया था और मूवी की हैप्पी एंडिंग दिखाई गई थी। हालांकि, इस पर निर्देशक ने आपत्ति जताई और इसे फिल्म की बर्बादी बताया था। 

    यह भी पढ़ें- '26/11 का लिया बदला', धुरंधर द रिवेंज की सफलता पर Arjun Rampal का रिएक्शन