Ranveer Singh ने राकेश बेदी को बताया Dhurandhar 2 का असली 'किंग', शूटिंग के वक्त कही थी ये बात
धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राकेश बेदी के जमील जमाली के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह ने राकेश बेदी के अभिनय की सराहना ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है। हर तरफ फिल्म की वाहवाही हो रही है। कई फैंस सोशल मीडिया पर आदित्य धर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की तारीफों के पुल बांधते नजर आए।
राकेश बेदी ने निभाया है अहम रोल
पार्ट 2 में राकेश बेदी के रोल जमील जमाली की भी काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता ने कराची का एक शातिर और चालाक राजनेता का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह, जो रहमान के गिरोह में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय जासूस है, रहमान को अपने शागिर्द के खिलाफ राजनीतिक और निजी दोनों तरह के फायदे के लिए उकसाता है।
-1773909339156.jpg)
यह भी पढ़ें- 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा...', Dhurandhar 2 देख प्रीति जिंटा का नहीं भरा मन, कार्तिक आर्यन ने किया रिव्यू
अब अभिनेता ने इंडिया पॉडकास्ट्स के साथ एक बातचीत में सीक्वल की शूटिंग से जुड़ी यादें और धुरंधर की डिटेलिंग के बारे में और बातचीत की। राकेश ने बताया कि कास्ट और क्रू के साथ उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी और रणवीर ने फिल्म के आखिरी शूट के दिन उनकी बहुत तारीफ भी की थी।
रणवीर ने की थी राकेश बेदी की तारीफ
बातचीत में राकेश बेदी ने कहा- 'बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही। और जब शूट का लास्ट दिन था तब रणवीर ने मेरा हाथ अपने हाथ में लिया और बोला कि अगर ये फिल्म 1000 करोड़ का धंधा करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे।'
खबरें और भी
-1773909411735.jpg)
इमोशनल हो गए थे आदित्य धर
राकेश ने कहा कि उन्होंने रणवीर से कहा भी कि जल्दबाजी में इतनी बड़ी कोई स्टेटमेंट मत दो लेकिन उन्होंने कहा कि जो वो बोल रहे हैं उस पर विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे कहा- 'एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी रिस्पेक्ट और क्या हो सकती है? एक डायरेक्टर जो बोल रहा है, और उसने मेरे कंधे पर हाथ रख के बोला फिल्म के दौरान कि राकेश जी जब आपका लास्ट डे शूट आएगा ना, तो मैं रो पडूंगा, सर। मैं आपको बहुत मिस करूंगा। इस तरह का वातावरण बन गया था पूरी फिल्म के दौरान तो काम अच्छा ही हुआ होगा ना।'
धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत में 838 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या धुरंधर पार्ट 2 इसे क्रॉस कर पाती है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की आंधी के बीच Ustaad Bhagat Singh ने उड़ाया गर्दा, ऑडियंस बोली- 'यह तो ब्लॉकबस्टर है'