Border 2 देख Dhurandhar 2 के फैंस को क्यों लगा झटका, डायरेक्टर आदित्य धर पर दाग दिए सवाल?
Sunny Deol की बॉर्डर 2 थिएटर्स में 23 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नजर आ रहा है लेकिन एक चीज है जिसको ले ...और पढ़ें
-1769152971208_m.webp)
बॉर्डर 2 देख निराश हुए धुरंधर के फैंस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने 5 दिसंबर को रिलीज होने के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस बीच, फैंस दूसरे पार्ट, 'धुरंधर 2' के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले, इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'धुरंधर 2' का टीजर 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच किया जाएगा, जो आज थिएटर्स में रिलीज हुई है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, इसीलिए धुरंधर के फैंस थोड़े निराश भी हो गए। अब डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 टीजर के बारे में लेटेस्ट अपडेट शेयर करते हुए बताया कि यह कब रिलीज होगा।
कब आएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
शुक्रवार की सुबह 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक फैन की पोस्ट पर रिएक्ट किया, जिसने उनसे धुरंधर 2 का टीजर जल्द से जल्द रिलीज करने को कहा था। फैन ने लिखा, '@Adityadharfilms मजाक नहीं, टीजर जल्दी'। इस पर आदित्य धर ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया और धुरंधर 2 के टीजर के बारे में अपडेट देते हुए लिखा, 'टीजर कुछ दिनों में आ जाएगा'। हालांकि उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीजर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Border 2 का बैठेगा भट्टा! Sunny Deol की फिल्म के मॉर्निंग शोज हुए कैंसिल, क्यों थिएटर्स में नहीं पहुंची फिल्म?
कब आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर ने धुरंधर के एंड-क्रेडिट सीक्वेंस को एक टीजर के रूप में फिर से एडिट किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर फरवरी के आखिर में आएगा, जबकि फिल्म 2026 में ईद पर रिलीज होगी, यह कन्फर्म हो गया है।

'टॉक्सिक' से टकराएगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर टॉक्सिक से मुकाबला करेगी, दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों ने काम किया है। दर्शकों की तरफ से बॉर्डर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।