Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में 'बड़े साहब' का रोल निभाएंगे सलमान खान? वायरल तस्वीरों से पकड़ा गया सच

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 02:07 PM (IST)

    धुरंधर 2 के टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के फिल्म में होने की अफवाहें फैली ...और पढ़ें

    सलमान खान की वायरल एआई तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    सलमान खान की वायरल एआई तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फैंस अपकमिंग रिलीज के हर छोटे-बड़े अपडेट जानने के इच्छुक हैं। टीजर में रणवीर सिंह को ल्यारी में टेकओवर करते दिखाया गया है। वहीं इसके आगे की कहानी भी रिवील की जाएगी।

    बड़े साहब का रोल निभाएंगे सलमान खान?

    इस बीच एक अन्य किरदार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि सलमान खान फिल्म में बड़े साहब का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फोटो में सलमान के साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने पार्ट 1 में एसपी चौधरी असलम और मेजर इकबाल का रोल प्ले किया था।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में हो गई इस हसीना की एंट्री, रणवीर सिंह की फिल्म में प्ले करेंगी कैमियो रोल?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एआई तस्वीर

    दरअसल devaimation के नाम से एक अकाउंट ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा पर शेयर किया था और दावा किया कि हाई सिक्योरिटी के बीच मुंबई में शूट चल रहा है। इन लॉन्ग-डिस्टेंस फोटोज में सलमान खान एक बालकनी सीक्वेंस शूट करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल और एसपी असलम के रोल में संजय दत्त हैं।”

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dev Pal (@devaimation)

    आपको बता दें कि ये एआई जेनरेटेड तस्वीर है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जिस यूजर ने ये तस्वीरें बनाई हैं वो एआई के इस्तेमाल से ऐसी तस्वीरें बनाता रहा है। फिल्म को एक्साइटमेंट में आपको किसी तरह की अफवाह का शिकार नहीं होना है। हम आपको ऐसे ही सचेत करते रहेंगे।

    कब आएगा दूसरा पार्ट

    धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। पिछले महीने, सीबीएफसी ने सीक्वल के पहले प्रोमोशनल टीजर को मंजूरी दे दी और इसे ए सर्टिफिकेट दिया है। दूसरा पार्ट भी एक्शन थ्रिलर से भरपूर होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar और Toxic को हीरामंडी के एक्टर ने बताया 'हिंसक', फिल्ममेकर्स की सोच पर भी सवाल!