ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई Dhuradhar 2 के खूंखार विलेन की एंट्री, मचाएगा फुल ऑन धमाल
'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फिल्म के एक खूंखार विलेन की एंट्री ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ ...और पढ़ें
-1774079354923_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। फिल्म में उन्होंने मुख्य खलनायक मेजर इकबाल का रोल निभाया है जिसकी काफी ज्यादा तारीफ भी हुई है।
ऋषभ शेट्टी हैं फिल्म के लीड एक्टर
अब खबर है कि एक्टर बहुत जल्द ऋषभ शेट्टी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। इस फिल्म में ऋषभ लिजेंड मराठा किंग के रोल में नजर आएंगे। हम बात कर रहे हैं प्राइड ऑफ भरात: छत्रपति शिवाजी महाराज (The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) की। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया है, जो थिएटर निर्देशन में उनका पहला कदम है।
-1774079811725.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लगाया ग्रहण
फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी रवि वर्मन की है जिनके साथ में एक हाई-प्रोफाइल टेक्निकल टीम काम करेगी। फिल्म की शूटिंग 2026 के सेकेंड हाफ में शुरू हो सकती है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के साहस, युद्ध कौशल और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके संघर्ष की एक गौरवशाली गाथा होगी।
अर्जुन रामपाल के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वहीं बात अगर अर्जुन रामपाल की करें तो एक्टर के पास अभी अन्य प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। ‘धुरंधर 2’ के बाद वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स फिल्म 'ओ साथी रे' में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘3 मंकीज’, ‘पेंटहाउस’, ‘पंजाब 95’, ‘ब्लाइंड गेम’ और ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ जैसी कई फिल्में हैं।
-1774079825963.jpg)
बता दें कि ऋषभ शेट्टी के अलावा रितेश देशमुख भी शिवाजी महाराज की एक फिल्म के ऊपर काम कर रहे हैं जिसका पोस्टर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था। इस फिल्म का नाम राजा शिवाजी है जो 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।