'जीजू जाने दे', Dhurandhar के गाने पर प्रियंका चोपड़ा के पति का डांस देख रणवीर के मुंह से निकल गई ये बात
निक जोनस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'धुरंधर' के फेमस गाने 'शरारत' पर डांस करते हुए दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा के पति का यूनिक डांस ...और पढ़ें

निक जोनस के डांस पर रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram
HighLights
निक जोनस का डांस देख रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
रणवीर सिंह ने लिखा -जीजू जाने दे
निक जोनस के डांस स्टेप हुए वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज इस वक्त सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म को विदेशी ऑडियंस भी काफी प्यार दे रही है, जिससे ये फिल्म सिर्फ फॉरेन कंट्रीज में 150 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर चुकी है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' के रंग में रंगे नजर आए, जहां उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म के सबसे फेमस गाने पर अपने ही डांस स्टेप्स बना दिए। निक जोनस के इस डांस वीडियो को देखने के बाद अब 'हमजा' ने ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।
रणवीर सिंह ने निक के वायरल डांस वीडियो पर दिया रिएक्शन
निक जोनस ने धुरंधर की रिलीज के 14 दिन बाद हाल ही में इस फिल्म से वायरल हो रहे आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा के स्पेशल नंबर 'शरारत' पर अपने दोनों भाइयों केविन और जो के साथ डांस किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने भी देखा और तुरंत कमेंट बॉक्स में रिएक्ट करते हुए लिखा, "जीजू जाने दे।", इसके साथ ही रणवीर सिंह ने कई सारे इमोजी भी शेयर किए।
यह भी पढ़ें- 'नेशनल जीजू' पर चढ़ा Dhurandhar का खुमार, प्रियंका को छोड़ कहां नैना लड़ा रहे Nick Jonas
रणवीर सिंह के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए निक जोनस ने लिखा, "रणवीर सिंह भाई! अब 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर अगला वीडियो होगा। लव टू यू एंड द फैमिली, लेट्स गो"।
यूजर्स बोले 'डांस जीजू डांस'
निक जोनस के इस वायरल वीडियो को कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "डांस जोनस डांस"। दूसरे यूजर ने लिखा, "निक जीजू इस पल को पूरी तरह से जी रहे हैं"।
खबरें और भी
View this post on Instagram
एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यह वीडियो वास्तव में निक का विचार था"।फिल्म 'धुरंधर' के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म ग्लोबली अभी तक 702 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- भांजे Neer के लिए प्रियंका और निक ने भेजा ऐसा तोहफा, क्यों Parineeti Chopra को सताने लगा डर?