Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh को Whatsapp पर मिली धमकी, धुरंधर एक्टर से की गई करोड़ों की डिमांड

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:14 PM (IST)

    सुपरस्टार रणवीर सिंह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि व्हॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए धुरंधर एक्टर से करोड़ों की डिमांड की गई ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट

    2. धुरंधर एक्टर से मांगे गए करोड़ों

    3. बढ़ाई गई एक्टर के घर की सुरक्षा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत पर अंडरवर्ल्ड का साया एक फिर से मंडराता दिख रहा है। निर्देशक रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह को निशाना बनाया गया है। खबर है कि रणवीर को व्हॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली है। धुरंधर अभिनेता से धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है। 

    इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है। अनजान वॉइस-नोट सामने आने के बाद रणवीर सिंह घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और अब मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    रणवीर सिंह को मिली धमकी

    कुछ दिन पहले हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी की घर आधी रात पर फायरिंग हुई थी, जिससे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से हिल गई थी। अब रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस मिलने से हडकंप मच गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अब किसी अनजान सोर्स से धमकी मिली है।

    यह भी पढ़ें- Don 3 से मुंह मोड़ना Ranveer Singh को पड़ा भारी, इतनी बड़ी कीमत चुकाएंगे 'धुरंधर' स्टार?

    ranveer singh

    एक्टर को यह धमकी WhatsApp वॉइस-नोट के रूप में मिली। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि धुरंधर फिल्म अभिनेता को जल्द से करोड़ों की धनराशि देनी होगी। इसके अलावा वॉइस नोट भेजने वाले सेंडर ने भी बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखता है। 

    dhurandhar day 52 collection (1)

    रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद अब मुंबई पुलिस एकदम अलर्ट मोड पर आ गई है और वॉइस नोट भेजने वाली की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी मामले को लेकर रणवीर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सिनेमा जगत के सितारों को आए दिन इस तरह की धमकी मिलने से इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। मालूम हो कि रणवीर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर बंपर तरीके कमाई करने में सफल रही है और इस वजह से उनका नाम भी चर्चा में बना हुआ है। 

    खबरें और भी

    इन सेलेब्स को भी मिल चुकी है धमकी 

    ये पहला मौका नहीं है, जब किसी बॉलीवुड सेलेब्स को इस तरह से धमकी मिली है। इससे पहले सुपरस्टार शाह रुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों को कई बार धमकी मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं सिंगर और रैपर हनी सिंह को भी इस तरह से धमकाया गया था। 

    यह भी पढ़ें- Pakistan में नंबर-1 बनी रणवीर सिंह की धुरंधर, प्रोड्यूसर ने Sholay से की फिल्म की तुलना