Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar के बाद 'उल्फत रहमान' Saumya Tandon की निकली लॉटरी, इस बॉलीवुड फिल्म में हुई एंट्री!

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर में उल्फत रहमान की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं सौम्या टंडन (Saumya Tandon) के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। ऐसी चर्चा है कि वह बॉलीवुड की मोस्ट ए ...और पढ़ें

    सौम्या टंडन के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सौम्या टंडन के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सौम्या टंडन (Saumya Tandon) 'भाबी जी घर पर हैं' से पॉपुलर हुई थीं। मगर उन्हें दुनियाभर में मशहूर करने का श्रेय धुरंधर (Dhurandhar) को जाता है। साढ़े तीन घंटे की फिल्म में सौम्या का रोल छोटा लेकिन दमदार था। 

    धुरंधर में रहमान डकैत को थप्पड़ मारने वाले सीन से सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर छा गई थीं। लोगों ने उनकी भूमिका को खूब सराहा और अब इसका नतीजा यह निकला कि एक्ट्रेस को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। 

    सौम्या टंडन के हाथ आई बड़ी फिल्म

    धुरंधर के बाद सौम्या टंडन की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्हें एक और बॉलीवुड फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। ऐसी चर्चा है कि वह सूरज बड़जात्या की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या अपने रोमांटिक जॉनर की ओर वापसी कर रहे हैं। 

    Saumya Tandon movie

    इन स्टार्स संग स्क्रीन शेयर करेंगी सौम्या

    ये प्रेम मोल लिया मूवी में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। पिंकविला के मुताबिक, अब इस फिल्म में सौम्या टंडन की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस का क्या रोल होगा, अभी इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। मगर कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल प्रभाव छोड़ने वाला होगा। यह एक रोमांटिक जॉनर की मूवी है। सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

    खबरें और भी

    सौम्या टंडन का करियर

    सौम्या टंडन ने अपना करियर टीवी सीरियल ऐसा देस है मै मेरा से शुरू किया था। इसके बाद वह मेरी आवाज को मिल गई रोशनी, डांस इंडिया डांस (होस्ट) समेत कई शोज में होस्टिंग और एक्टिंग की। सौम्या को रातोंरात स्टारडम भाबी जी घर पर हैं से मिली थी। इस सीरियल में वह अनीता भाभी के किरदार में छा गई थीं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar: 1 सीन, 7 थप्पड़ और वो हवेली...'रहमान डकैत' बने अक्षय खन्ना से जब हुआ सौम्या टंडन का सामना

    Saumya Tandon

    करीना कपूर की बहन बन चुकीं सौम्या

    सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन फिल्मों में उन्हें खास ऑफर नहीं मिला। उन्होंने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट (करीना की बहन) से डेब्यू किया था। वह वेलकम टू पंजाब में भी नजर आ चुकी हैं। बड़े पर्दे पर सौम्या को आदित्य धर की धुरंधर से सफलता मिली। इसमें उन्होंने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत रहमान की भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- 'असली लगना चाहिए...'Dhurandhar के इस सीन में सौम्या टंडन ने Akshaye Khanna को सच में मारा था थप्पड़