Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar Collection: एडवांस बुकिंग में दिखी धुरंधर की तूफानी तेजी, 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म?

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 09:34 PM (IST)

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 3 घंटे 34 मिनट की  है। इसमें संजय ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह की धुरंधर की एडवांस बुकिंग (फोटो-इंस्टाग्राम)

    रणवीर सिंह की धुरंधर की एडवांस बुकिंग (फोटो-इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने सोशल मीडिया पर पहले ही खूब धूम मचा दी है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म का फैंसबेसब्री से इंतजर कर रहे हैं। लेकिन पिछले महीने मुंबई में फिल्म के ट्रेलरलॉन्च के मौके पर आदित्य ने कहा था कि धुरंधर विश्व मंच पर भारत का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

     अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है धुरंधर?

    रणवीर सिंह की यह फिल्म 17 सालों में सबसे लंबी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की अवधि 3 घंटा 34 मिनट बताई जा रही है। इससे पहले 2008 में ऋतिक रोशन और ऐश्‍वर्या राय की 'जोधा अकबर' आई थी, जिसका रनटाइम 3 घंटे 33 मिनट था। वहीं सीबीएफसी से भी इसे हरी झंडी मिल गई है। आदित्य धर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार लीडरोल में नजर आएंगे। उनके साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी सपोर्टिंगरोल में नजर आएंगे। वहीं इसकी उत्सुकता को बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसकी एडवांसबुकिंग भी चालू कर दी है।

    Dhurandhar

    यह भी पढ़ें- अनगिनत विवाद...सेंसर से पास, क्या 2 साल की तपस्या होगी सफल? Dhurandhar पर टिका रणवीर का करियर!


    कितना है एडवांस कलेक्शन?

    प्री बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, बीते 36 घंटों में बुकिंग में 394% की तेजी आई है। सोमवार शाम 6 बजे तक फिल्‍म के लिए 9274 टिकटों की बिक्री हुई थी, जो बुधवार सुबह 10 बजे अब 45811 है। ब्लॉक सीट के बिना फिल्म ने 2.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ ये कलेक्शन 4.24 करोड़ पहुंच गया है।

     इस हिसाब से देखा जाए तो रणवीर की फिल्म प्री सेल्स में अपनी ही फिल्म रॉकी और रानी के एडवांसकलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। राकी और रानी ने 3.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिलहाल अगर ऐसा होता है तो ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।

    खबरें और भी

    Ranvir (3)

     क्या है धुरंधर की कहानी?

    फिल्म की कहानी साल 1999 में आईसी-814 विमान अपहरण और 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म भारत के खुफिया ब्यूरो प्रमुख अजय सान्याल की कहानी है, जो पाकिस्तान से संचालित एक शक्तिशाली आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करके उसे ध्वस्त करने के एक साहसिक और अदम्य मिशन की योजना बनाते हैं। इस जोखिम भरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए, सान्याल एक अप्रत्याशित व्यक्ति को नियुक्त करते हैं।

     यह भी पढ़ें- Dhurandhar की रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर सिंह, कांतारा विवाद को लेकर FIR दर्ज