Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस पाकिस्तानी कलाकार के साथ पहली फिल्म बनाना चाहते थे Aditya Dhar, क्यों टूटा Dhurandhar डायरेक्टर का सपना?

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 08:37 PM (IST)

    Aditya Dhar बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू पाकिस्तानी कलाकार के साथ करना चाहते थे। हालांकि उरी हमले की वजह से वह फिल्म बंद हो गई और बाद में इसे उन्होंने य ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी कलाकार के साथ पहली फिल्म बनाना चाहते थे आदित्य

    पाकिस्तानी कलाकार के साथ पहली फिल्म बनाना चाहते थे आदित्य

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर ने विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI: The Surgical Strike) से डायरेक्टोरियल ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था। हालांकि आदित्य अपना डेब्यू फवाद खान के साथ करना चाहते थे जो कि पाकिस्तानी दिलों की धड़कन हैं लेकिन हुआ कुछ और ही।

     पाकिस्तानी कलाकार के साथ बनाना चाहते थे पहली फिल्म

    आदित्य धर (Aditya Dhar) का पहला प्रोजेक्ट जिसे धर्मा प्रोडक्शंस का साथ मिला था और जिसमें फवाद थे 2016 में उरी हमले के बाद रोक दिया गया। आदित्य धर 'रात बाकी' (2016) नाम की एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। साल 2016 में, आदित्य धर 'रात बाकी' नाम की एक फिल्म डायरेक्ट करने वाले थे, जिसमें पाकिस्तानी स्टार फवाद खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे।

    यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2' ने बदली 'मराठा मंदिर' की परंपरा, 24 घंटे चलेंगे शो; 29 साल बाद रणवीर सिंह ने छीनी 'राज-सिमरन' की जगह!

    aditya (2)

    उरी हमले की वजह से बंद हुई फिल्म

    इस फिल्म की शूटिंग 2016 के आखिर तक शुरू होने वाली थी। लेकिन उसी साल सितंबर में, पाकिस्तान आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के एक कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें 19 सैनिक शहीद हो गए। इस जानलेवा हमले से पूरे देश में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन भड़क उठे, और भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर तुरंत बैन लगा दिया गया जिससे धर के डेब्यू की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं।

    aditya

    फिर यामी के साथ बनाई वो फिल्म

    यामी गौतम और प्रतीक गांधी स्टारर नेटफ्लिक्स (Netflix) फिल्म 'धूम धाम' (Dhoom Dhaam) (2024) असल में आदित्य धर के एक बंद हो चुके प्रोजेक्ट 'रात बाकी' का ही एक नया रूप है। 2025 में बॉलीवुड हंगामा को इस बारे में बताते हुए धर ने कहा, 'यह सच है। कहानी वही है, लेकिन हमने इसमें थोड़ा बदलाव किया है। हमने इसे आज के जमाने के हिसाब से बनाया है'। हालांकि आदित्य ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था और इसके डायरेक्टर ऋषभ सेठ थे।

    खबरें और भी

    aditya (3)

    'धुरंधर 2' का दर्शकों को है इंतजार

    अब आदित्य धर 'धुरंधर' (Dhurandhar) के साथ चर्चाओं में छा गए हैं। दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े और अब इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- धुरंधर 2' ही नहीं, 2026 में बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर देंगी यह 6 एक्शन फिल्में, एक भी नहीं कर सकते