Dhurandhar के बाद रणवीर सिंह के हाथ एक और सफलता, 'नायक' फेम डायरेक्टर की फिल्म में आएंगे नजर
रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर हिट रही। अब खबरें हैं कि वह निर्देशक शंकर की अपकमिंग फिल्म में ए ...और पढ़ें
-1769952086186_m.webp)
धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
19 मार्च को आएगा दूसरा पार्ट
आदित्य धर हैं फिल्म के निर्देशक
अब किस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। सिनेमाघरों में सक्सेसफुल टर्म के बाद मूवी 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई और छा गई। मिनटों में यूजर्स ने इसे देखकर सोशल मीडिया पर रिव्यू देना भी शुरू कर दिया।
अब धुरंधर में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद एक्टर की झोली में एक और महत्वपूर्ण रोल आ गया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे निर्देशक शंकर की मचअवेटेड फिल्म 'वेलपरी' (Velpari) में नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें- 'DNA में नफरत और हिंसा भड़काना है...' Dhurandhar देख आगबबूला हुईं 'धड़क 2' की डायरेक्टर
तमिल एक्टर के साथ आएंगे नजर
कहा जा रहा है कि फिल्म में दो हीरो होंगे और रणवीर सिंह के अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विक्रम भी वेलपरी में नजर आएंगे। कोलीवुड स्टार और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इस तरह पहली बार साथ में नजर आएंगे।
-1769952506630.jpg)
माना जा रहा है कि वेलपरी निर्देशक शंकर का एक बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट होगा। फैंस मूवी पर किसी ऑफिशियल अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सु. वेंकटेशन द्वारा लिखित तमिल भाषा के ऐतिहासिक उपन्यास 'वीरा युग नायकन वेलपरी' पर आधारित यह फिल्म उन प्रशंसकों की दिलचस्पी जगाएगी जो लंबे समय से इस तरह की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें और भी
कब आएगा धुरंधर का दूसरा पार्ट?
वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा।