Akshaye Khanna से पहले इस साउथ एक्टर को ऑफर हुई थी Dhurandhar, बोले- 'मेरी इच्छा थी कि...'
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, जिसमें अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को खूब सराहा गया है। हाल ही में यह अफवाह फैली थी कि ...और पढ़ें
-1771068595889_m.webp)
रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए दो महीने हो चुके हैं और दर्शक अब भी इसके दीवाने हैं। ओटीटी पर भी रिलीज होते ही फिल्म कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगी थी।
इस साउथ एक्टर को करना चाहते थे कास्ट
'धुरंधर' की सफलता का श्रेय अक्षय खन्ना को जाता है। रहमान डकैत के रूप में उनके दमदार अभिनय और FA9LA गाने पर उनके वायरल डांस ने उन्हें तुरंत चर्चा में ला दिया। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह अफवाहें फैल रही हैं कि अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार के लिए पहले नागार्जुन के नाम पर विचार किया जा रहा था।
-1771069074326.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता के बाद माइथोलॉजिकल ड्रामा में साथ आएंगे Ranveer Singh-Aditya Dhar? शुरू हो गई तैयारी
नागार्जुन ने क्या दिया जवाब?
अब तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने इस पर रिएक्ट किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नागार्जुन ने इस अफवाह को झूठा बताया है। कुबेरा एक्टर ने कहा,“बिल्कुल नहीं। मुझे यह रोल ऑफर नहीं हुआ हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर की जाती… धुरंधर एक शानदार फिल्म है… आदित्य धर का निर्देशन वाकई लाजवाब है। मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी! फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है, और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे… सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है! उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं।”
aditya dhar was thinking of nagarjuna before akshaye khanna for Rehman dacait role? ngl can’t think of anyone else other than akshaye tbh bada kasainuma acting kia hai
by u/falconwantspies in BollyBlindsNGossip
रेडिट पोस्ट से वायरल हुई थी खबर
बता दें कि ये खबर एक रेडिट यूजर की पोस्ट के बाद वायरल हुई थी। इसमें यह भी कहा गया कि तेलुगु स्टार को यह भूमिका पसंद आई थी, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि उन्होंने अपनी डेट्स पहले ही 'कुली' और 'कुबेरा' फिल्मों के लिए बुक थीं।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh को फिर मिली धमकी, Dhurandhar एक्टर के करीबी हैं निशाने पर