'Dhurandhar 2' देखने के लिए सिनेमाहॉल पहुंचीं यामी गौतम, इस कारण डर-डरकर देखी 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म
यामी गौतम हाल ही में बहन सुरीली के साथ फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने सिनेमाघरों में पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस काफी डरी दिखाई दीं, क्यों नीच ...और पढ़ें

यामी गौतम ने भीड़ के बीच देखी धुरंधर: द रिवेंज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' का खुमार इस वक्त दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले दिन से लेकर एक हफ्ता पूरा होने के बाद भी, हर दिन सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की यह मूवी देखने के लिए खचाखच भीड़ लग रही है।
दिल्ली हो या मुंबई, इस फिल्म की टिकट मिलना काफी मुश्किल हो रहा है। हाल ही में यामी गौतम (Yami Gautam) अपने पति आदित्य धर की 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने के लिए थिएटर्स पहुंचीं। हालांकि, रणवीर सिंह की यह पूरी फिल्म उन्होंने घबराते हुए और छुपकर देखी।
बहन सुरीली ने शेयर किया यामी गौतम का वीडियो
भारी भीड़ के बीच सिनेमाहॉल पहुंचीं यामी गौतम का यह वीडियो उनकी बहन सुरीली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक शो के दौरान का वीडियो पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा,
"एक बार फिर से आदित्य धर के एक और मास्टरपीस को सलाम। शानदार फिल्म है और हमें आप पर बहुत ज्यादा गर्व है। हम आपकी सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। मेरी प्यारी बहन यामी गौतम हमेशा एक मजबूत पिलर बनकर खड़ी रही हैं और बहुत सारा लक लेकर आई हैं। लव यू गाइज, लेट्स पार्टी नाऊ।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता का Deepika Padukone ने मनाया ऐसा जश्न, ट्रोल्स की बोलती हुई बंद, फोटो वायरल
बहन सुरीली के इस पोस्ट को यामी गौतम ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया और लिखा- 'लव यू'। इस वीडियो में यामी खुद को स्क्रीन पर देखकर काफी शर्मा रही हैं। साथ ही, वह इस बात से घबरा रही हैं कि कहीं फैंस उन्हें पहचान न लें, इसलिए वह अपनी बहन को भी 'चुप' कराती हुई दिखाई दे रही हैं।
खबरें और भी
यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' में निभाया है यह किरदार
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यामी गौतम ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक छोटा सा कैमियो किया है। पति आदित्य धर की इस फिल्म में वह एक नर्स बनी हैं, जिनके किरदार का नाम 'शाजिया बानो' है। वह पाकिस्तान में एक अंडरकवर एजेंट (Undercover Agent) की भूमिका में हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी लास्ट फिल्म 'हक' में भी शाजिया बानो का ही किरदार अदा किया था। इस छोटे से किरदार में यामी गौतम को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।