Dhurandhar 2 के मेकर्स से हुई बड़ी चूक, चेन्नई में इस कारण कैंसिल करने पड़े आज के शोज
'धुरंधर 2' के मेकर्स की एक छोटी-सी गलती साउथ मार्केट में उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। चेन्नई में रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज को ऐन ...और पढ़ें

चेन्नई में कैंसिल हुए धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शोज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ईद के खास मौके पर कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, पेड प्रीव्यू के कारण रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के शोज आज शाम से ही शुरू कर दिए जाएंगे।
एक तरफ जहां रिलीज से ठीक एक दिन पहले 'धुरंधर 2' देखने के लिए दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है, तो वहीं साउथ में इस फिल्म के पेड प्रीव्यू को लेकर मेकर्स से बड़ी चूक हो गई है। दरअसल, चेन्नई और साउथ के कई हिस्सों में इस फिल्म के नॉन-हिंदी शोज ऐन मौके पर कैंसिल हो गए हैं। आखिरी मोमेंट पर चेन्नई में मेकर्स को 'धुरंधर: द रिवेंज' के शोज क्यों कैंसिल करने पड़े? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:
'धुरंधर: द रिवेंज' के नॉन-हिंदी शोज हुए कैंसिल
कोयंबटूर और तिरुप्पुर में स्थित 'ब्रॉडवे सिनेमा' ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर तमिल में रिलीज होने वाले 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल होने की जानकारी शेयर की।
"धुरंधर: द रिवेंज' के तमिल पेड प्रीव्यू के आज शाम के शेड्यूल्ड शोज कंटेंट की 'नॉन-अवेलेबिलिटी' के कारण कैंसिल किए जा रहे हैं। हालांकि, हिंदी पेड प्रीव्यू शोज अपने तय समय पर चलेंगे। जिन लोगों ने तमिल शोज बुक किए थे, उनका रिफंड जल्द ही प्रोसेस कर दिया जाएगा। आपकी असुविधा के लिए हमें खेद है।"
यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2' भारत में 6 मिनट छोटी होगी रिलीज; ओवरसीज में फिल्म की अवधि 3 घंटे 55 मिनट, क्या है माजरा?
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले पेड प्रीव्यू शोज को इस कारण कैंसिल किया गया है क्योंकि वक्त पर फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन थिएटर्स को उपलब्ध नहीं कराए जा सके। हालांकि, साउथ के दर्शक अगर चाहें तो इस फिल्म का हिंदी वर्जन इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
खबरें और भी
डब वर्जन को लेकर मेकर्स ने की देरी?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के डब वर्जन का फर्स्ट हाफ तो सिनेमाघरों तक पहुंच चुका था, लेकिन सेकंड हाफ अभी भी थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाया था। पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई इसी देरी की वजह से थिएटर्स के लिए स्थानीय भाषा में फिल्म चलाना मुमकिन नहीं हो सका। नतीजतन, मेकर्स को तमिल और तेलुगु के पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल करने पड़े और दर्शकों का पैसा वापस करना पड़ा।
इन 5 भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
आपको बता दें कि 'धुरंधर' को जिस तरह का शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसके बाद मेकर्स ने इसके सेकंड पार्ट 'धुरंधर 2' को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने का निर्णय लिया था। साउथ में भी फिल्म का प्री-सेलिंग बिजनेस काफी अच्छा रहा है। मेकर्स इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज कर रहे हैं।
-1773831769977.jpeg)
हालांकि, पेड प्रीव्यू के डब वर्जन में हुई इस देरी और शोज कैंसिल होने से साउथ मार्केट में फिल्म को नुकसान होगा या नहीं, इसका असल फैसला कल यानी कि 19 मार्च को रिलीज होने वाले रेगुलर शोज के बाद ही हो पाएगा। इस फिल्म की टक्कर साउथ में 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ है, जो पवन कल्याण की फिल्म है।