Dhurandhar: The Revenge के मेकर्स की धांसू स्ट्रेटेजी, हॉलीवुड की यह परंपरा अपनाकर फिल्म को बनाएंगे ब्लॉकबस्टर
धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज डेट जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट दोगुने लेवल पर पहुंच रही है। 'धुरंधर' के बाद इसके सेकंड पार्ट का बज भी काफी ...और पढ़ें
-1773399377048_m.webp)
धुरंधर: द रिवेंज के मेकर्स इस रणनीति से बनाएंगे फिल्म को ब्लॉकबस्टर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है, 'धुरंधरः द रिवेंज' | आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले भाग ने सफलता के नए रिकार्ड दर्ज किए, अब इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। बॉक्स आफिस पर इस फिल्म को लेकर विशेषज्ञों का क्या अनुमान है, चलिए जानते हैं:
निर्देशक अदित्य घर की फिल्म 'धुरंधर: 'द रिवेंज' को लेकर फिल्म उद्योग और दर्शकों के असाधारण उत्सुकता दिखाई दे रही है। पिछले साल दिसंबर में पहले भाग की अपार सफलता के बाद दूसरा हिस्सा न केवल कहानी का विस्तार है, बल्कि उसे उसके निर्णायक क्लाइमेक्स तक पहुंचाने वाला अध्याय भी माना जा रहा है। फिल्म कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स आफिस पर नया रिकार्ड कायम कर सकती है।
पात्रों से बड़ी कहानी
हाल ही में फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा था, 'फिल्म 'धुरंधर' अगर महाभारत है तो 'धुरंधर : द रिवेंज' कुरुक्षेत्र होगी। यानी वह एक बड़ा क्लाइमेक्स होगा जहां शायद उन सभी किरदारों की कहानी का अंत होगा, जिन्हें 'धुरंधर' में पेश किया गया था। ठीक वैसे ही जैसे महाभारत में कुरुक्षेत्र के युद्ध के साथ कई पात्रों की कहानी अपने अंत तक पहुंचती है। पहले भाग की खासियत यह थी कि किसी एक किरदार को दूसरे से कमतर नहीं दिखाया गया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा 'धुरंधर', दुनियाभर में कमाई में बनाया अर्धशतक
हीरो जैसे खुद कहानी में घुल-मिल जाता है, ना कि कहानी हीरो को ऊंचा दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई। करीब एक दशक से बड़े कामर्शियल सिनेमा में जो तरीका अपनाया गया है, उसके बिल्कुल उलट यह ट्रीटमेंट है।'

काम आया यह पैंतरा
मूल फिल्म 'धुरंधर' के अंत में ही इसके अगले भाग को 19 मार्च को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी गई थी। दर्शकों को 13 मार्च को 'धुरंधर' के दोबारा प्रदर्शन का बोनस भी मिलेगा, वही कारण है कि फिल्म को बड़ी ओपनिंग मिलने की संभावना है। फिल्म वितरक समीर दीक्षित बताते हैं, 'आमतौर पर होता है कि किसी फिल्म का अगला भाग बहुत देर से आता है। लेकिन यहां शुरुआत से ही दूसरे भाग को प्रदर्शित करने की तारीख घोषित कर दी गई थी, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बनी रही। निर्माताओं की रणनीति यह थी कि पहले भाग की स्मृति के धुंधला पड़ने से पहले ही दूसरा भाग प्रदर्शित कर दिया जाए।'
खबरें और भी
-1773399862626.jpg)
रणनीति के 'धुरंधर'
इस फिल्म के प्रचार और व्यावसायिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पेड प्रीव्यू भी है। फिल्म वितरक और मल्टीप्लेक्स मलिक राज बंसल बताते हैं, 'पेड प्रीव्यू मूल रूप से हालीवुड की परंपरा है, जिसे अब भारतीय फिल्म उद्योग भी अपनाने लगा है। इसमें दर्शक थोड़े अधिक मूल्य की टिकट लेकर अधिकारिक प्रदर्शन से एक दिन पहले फिल्म देख सकते हैं। इससेपहले 'स्त्री 2' का पेड प्रीव्यू हुआ पर कई बार फिल्म को लेकर निगेटिव पब्लिसिटी हो जाती है। चूंकि धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म हो गई है और अब पार्ट 2 आ रहा है। ऐसे में बुकिंग के रुझानों को देखते हुए केवल पेड प्रीव्यू से ही फिल्म को 30-35 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है, जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार शुरुआत मानी जाएगी। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। लगभग चार घंटे लंबी यह फिल्म अव लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है। '

टकराव से बचना था सही निर्णय
कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म 'टाक्सिक' भी पहले 19 मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे चार जून तकटाल दिया गया। समीर दीक्षित मानते हैं कि अगर दोनों फिल्मों के बीच टकराव होता, तो संभवतः नुकसान 'टाक्सिक' को ही अधिक होता क्योंकि ' धुरंधर' की मजबूत पकड़ दर्शकों पर बनी हुई है। टकराव से बचना दोनों फिल्मों के लिए बेहतर निर्णय साबित हुआ।
फिल्म निर्माता और ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर दृष्टिकोण रखते हैं कि पेड प्रीव्यू का फैसला ही इस बात का संकेत है कि निर्माता अपनी फिल्म को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, वरना वे इतना जोखिम नहीं लेते। जब इतनी बड़ी फिल्म आती है तो दूसरी बड़ी फिल्मों का रास्ता बदलना सामान्य व्यावसायिक रणनीति है जैसा कि 'आरआरआर', 'बाहुबली' या 'एवेंजर्स' जैसी फिल्मों के समय भी देखा गया था।