'लियारी में मिनी स्कर्ट...', Dhurandhar की 'यलीना' को देख सदमे में पाकिस्तानी; हॉट लुक ने उड़ाए तोते!
'धुरंधर: द रिवेंज' पर बात करते हुए एक पाकिस्तानी शख्स ने इसे फनी और ओवरेटेड बताया है। उस शख्स ने खास तौर पर सारा अर्जुन के मिनी स्कर्ट वाले सीन पर तंज ...और पढ़ें

सारा अर्जुन के मिनी स्कर्ट सीन का उड़ा मजाक/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Reveng) एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें 'हमजा अली मजारी' पाकिस्तान जाकर लियारी गैंग में शामिल होता है और उनके सदस्यों को एक-एक करके खत्म करता है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म को विदेशों में कई लोग 'ओवररेटेड' बता रहे हैं।
हाल ही में एक इंडियन इन्फ्लुएंसर ने जब पाकिस्तान के एक शख्स से 'धुरंधर 2' पर उसकी राय पूछी, तो उसने आदित्य धर की मूवी पर अपना रिव्यू तो दिया ही, लेकिन साथ ही फिल्म में रणवीर की पत्नी का किरदार निभाने वालीं सारा अर्जुन के कपड़ों पर भी तंज कस दिया।
सारा अर्जुन के मिनी स्कर्ट पहनने का उड़ाया मजाक
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रोहन भाटिया ने बताया कि हाल ही में उन्होंने बाली में एक पाकिस्तानी महिला और पुरुष से 'धुरंधर 2' का रिव्यू मांगा था। इस वीडियो में यह शख्स यालिना जमाली का किरदार निभाने वालीं सारा अर्जुन (Sara Arjun) के कैरेक्टर पर बात करते हुए कहता है,
"यह बहुत फनी था कि एक लड़की मिनी स्कर्ट पहनकर इधर-उधर घूम रही है। यह हो ही नहीं सकता कि लियारी की सड़कों पर कोई लड़की मिनी स्कर्ट पहनकर घूम ले। असल में वहां ऐसा कभी नहीं हुआ है।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में रणवीर ने लिया दीपिका पादुकोण का 19 साल पुराना बदला? वीडियो देख फैंस बोले- 'आदित्य धर को सलाम'
खबरें और भी
वीडियो में पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स ने यह भी बताया, "फिल्म में जहां यालिना पार्टी करती है, वहां बोर्ड्स पर उर्दू में लिखा दिखाया गया है, लेकिन असल में वहां कोई भी साइन उर्दू में नहीं है, बल्कि सब कुछ इंग्लिश में लिखा होता है।"
'धुरंधर 2' को पाकिस्तानी ने बताया फनी
धुरंधर 2 को फनी बताते हुए पाकिस्तानी शख्स ने आगे कहा, "धुरंधर एक ओवररेटेड फिल्म है। कराची के रहने वालों को फिल्म की जो लाइन सबसे फनी लगी वह यह थी कि 'जो लियारी को कंट्रोल कर रहा है, वह कराची को भी कंट्रोल कर रहा है और जो कराची को कंट्रोल कर रहा है, वह पूरे पाकिस्तान को कंट्रोल कर रहा है।'"
View this post on Instagram
कराची से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स ने आगे कहा, "हम कराची वाले कहते हैं कि कराची कोई नेटिव शहर नहीं है। यह अनाथों का शहर है या कुछ ऐसा ही है, और आप पाकिस्तान को वहां से कंट्रोल नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आप वह लाहौर से कर सकते हैं। आपको बता दूं कि मेरा परिवार मूल रूप से लियारी से ही है। वहां पर पहले भी गैंग्स की मुठभेड़ होती थी और आज भी कुछ हद तक होती है, लेकिन वह सिर्फ पड़ोसी गैंग्स के बीच है।" पाकिस्तानी कपल ने धुरंधर के कई सीन्स को फनी बताया है।