Dhurandhar The Revenge Live: थिएटर्स में गरजा 'धुरंधर', पेड प्रिव्यू में छापे करोड़ों, आदित्य धर का मुरीद हुआ साउथ-बॉलीवुड
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) सिनेमआघरों में रिलीज हो गई है।

धुरंधर द रिवेंज फिल्म (फोटो क्रेडिट- जागरण)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर द रिवेंज पेड प्रिव्यू के तौर आज से सिनेमाघरों में एंट्री मार चुकी है। निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद धुरंधर 2 भी कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जिसका अंदाजा आप धुरंधर द रिवेंज के पेड प्रिव्यू की एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। वर्ल्डवाइड रिलीज से एक दिन पहले धुरंधर 2 को लेकर क्या-क्या ताजा अपडेट्स सामने आ रहे हैं, उसके बारे में जानने के लिए आप लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
पेड प्रिव्यू से धुरंधर 2 ने रचा इतिहास
धुरंधर द रिवेंज ने पेड प्रिव्यू में ही इतिहास रच दिया है। धुरंधर 2 पहली फिल्म है जिसने पेड प्रिव्यू में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि दुनियाभर में आंकड़ा 75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
धुरंधर 2 के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा धुरंधर की रिलीज के बाद से ही आदित्य धर के काम के फैन हो गए हैं। अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद भी उन्होंने तारीफों के पुल बांधे हैं। उनका कहना है कि लोग धुरंधर 2 से शादी करना चाहते हैं।
All who saw #Dhurandhar2 today told me that they just don’t LOVE #Dhurandhar2 , but they actually want to MARRY #Dhurandhar2
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
अल्लू अर्जुन ने की धुरंधर 2 की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने धुरंधर द रिवेंज देखी और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने अभी मैंने अभी-अभी धुरंधर 2 देखी। स्वैग के साथ देशभक्ति। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। इसमें तालियां बजाने लायक कई जबरदस्त पल हैं। पूरी टीम को बधाई।" अल्लू अर्जुन ने आर माधवन, रणवीर सिंह और आदित्य धर की भी तारीफ की।
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…
एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 की आंधी
फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बुक माय शो ऐप पर इसकी 4 लाख से ज्यादा टिकटें पिछले एक घंटा में बुक हो गई हैं।
19 मार्च से वर्ल्डवाइड रिलीज
पेड प्रिव्यू के बाद गुरुवार 19 मार्च से रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
दाउद इब्राहिम बना ये कलाकार
जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि अभिनेता दानिश इकबाल ने धुरंधर 2 में दाउद इब्राहिम की भूमिका को निभाया है।
धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो
अगर आप भी धुरंधर 2 के लिए बेताब हैं तो आपको इस मूवी में एक्ट्रेस यामी गौतम का सीक्रेट कैमियो देखने को मिलेगा।
एक घंटा देरी से शुरू हुए शोज
दरअसल दिल्ली-एनसीआर में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 के प्रिव्यू शोज एक घंटे की देरी से शुरू हुए हैं।
पहला हाफ निकला धांसू
धुरंधर द रिवेंज को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जिसके आधार पर मूवी का पहला हाफ धांसू बताया जा रहा है।
मुंबई में शुरू हुए डिले शोज
देरी और कैंसलेशन के बाद, 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू आखिरकार मुंबई और दिल्ली में शुरू हो गए।
आदित्य धर ने मांगी माफी
साउथ में लास्ट मूमेंट पर धुरंधर द रिवेंज के शोज कैंसिल होने से मामला चर्चा में आ गया है। इसको लेकर मूवी के डायरेक्टर आदित्य धर ने माफी मांगी है।
कैंसिल शोज की आई जानकारी
धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने साउथ में फिल्म के कैंसिल हुए शोज के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि तमिल और तेलुगु भाषा के शोज को आज रात 9 बजे से जारी किया जाएगा। जबकि मलयालम और कन्नड़ भाषा के शोज गुरुवार से चालू किए जाएंगे।
24 घंटे चलेंगे धुरंधर 2 के शोज
इस बार धुरंधर 2 के मेकर्स ने बड़ी तैयारी की है। बताया जा रहा है कि फिल्म की बढ़ती डिमांड को मद्देनजर रखते हुए सिनेमाघरों में धुरंधर द रिवेंज के 24 घंटे शोज चलेंगे।
सामने आया धुरंधर 2 पहला रिव्यू
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से धुरंधर द रिवेंज का पहला रिव्यू सामने आ गया है। उन्होंने रणवीर सिंह की इस मूवी को साढ़े चार (4.5) की धमाकेदार रेटिंग दी है।
कॉकटेल 2 का टीजर हुआ अटैच
सिनेमाघरों में धुरंधर द रिवेंज के पेड प्रिव्यू की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी का टीजर भी इसके साथ अटैच किया गया है।

रिफंड किए जा रहे हैं पैसे
दरअसल साउथ में धुरंधर द रिवेंज के डब वर्जन शो कैंसिल होने की वजह से एडवांस बुकिंग करने वाले दर्शकों के पैसे वापस किए जा रहे हैं।
धुरंधर 2 मचाएगी धूम
जिस तरह से धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक ये मूवी धूम मचाती हुई नजर आएगी।
एल्बम लॉन्च पर जैस्मिन सैंडलस ने मचाया धमाल
गायिका जैस्मिन सैंडलस ने धुरंधर 2 के एल्बम लॉन्च के दौरान अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया है। उन्होंने टाइटल ट्रैक “Aari Aari” पर जबरदस्त एनर्जी और कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया।

हाउसफुल रहेंगे पेड प्रिव्यू शोज
जिस तरह से धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू की धमाकेदार एडवांस बुकिंग चली है, उस आधार पर फिल्म के सभी शोज हाउसफुल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
धुरंधर 2 को टक्कर देगी ये फिल्म
बेशक धुरंधर 2 की वजह से कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट में बदलाव किया। लेकिन साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह इस हिंदी मूवी का सामना करेगी और एक दिन पर रिलीज होगी।
-1773832369269.jpg)
मिडिल ईस्ट में नहीं होगी रिलीज
पहले भाग की तरह रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज मिडिल ईस्ट देशों में रिलीज नहीं की जाएगी।
'मेजर इकबाल' इस बार विलेन
धुरंधर पार्ट वन में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) मुख्य खलनायक के तौर पर नजर आए थे। लेकिन इस बार धुरंधर 2 में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) विलेन के तौर पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

रणवीर सिंह करियर की सबसे बड़ी फिल्म
धुरंधर द रिवेंज को अभिनेता रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कमाई के मामले में ये फिल्म एक्टर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
बड़े साहब का खुलेगा राज
धुरंधर द रिवेंज में सबसे ज्यादा जिक्र अगर किसी किरदार किया जा रहा है तो वह बड़े साहब हैं। माना जा रहा है कि पार्ट 2 में पता लगेगा कि आखिर ये कौन है और किस एक्टर ने इसकी भूमिका निभाई है।
धुरंधर 2 का ओवरसीज वर्जन छोटा
बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड के तरफ से लगाए गए 21 कट्स के बाद धुरंधर द रिवेंज के रनटाइम पर असर पड़ा है और ओवरसीज ये फिल्म इंडिया की तुलना में 6 मिनट छोटी होगी।
धुरंधर 2 को लगा झटका
खबर आ रही है कि चेन्नई में गैर-हिंदी धुरंधर 2 शो को लास्ट मूमेंट पर रद्द कर दिया गया है, उसकी जगह हिंदी वर्जन के शोज देखने को मिलेंगी। ये मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रिव्यू
धुरंधर द रिवेंज अपने पेड प्रिव्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बुधवार 18 मार्च शाम साढे़ पांच (5:30 pm) बजे देशभर के सिनेमाघरों में इनकी शुरुआत हो जाएगी।
स्पाई थ्रिलर में कई सरप्राइज
निर्देशक आदित्य धर ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि धुरंधर द रिवेंज में फैंस को कई तरह से सरप्राइज देखने को मिलेंगे।

धुरंधर 2 ने बदली मराठा मंदिर थिएटर्स की परंपरा
मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर्स में सालों से शाह रुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे चलती आ रही है। लेकिन धुरंधर 2 की वजह से अब इस मूवी के शोज की टाइमिंग को बदला गया है।
फेस्टिव सीजन का मिलेगा फायदा
धुरंदर 2 को इस बार फेस्टिव सीजन के तौर पर रिलीज किया जा रहा है। आने वाले वीकेंड में गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, उगादी और ईद जैसे त्योहारों को जश्न मनाया जाएगा और बड़े पर्दे पर धुरंधर द रिवेंज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुए नजर आएगी।

'आरी आरी' ने मचाई धूम
रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 के गाने 'आरी आरी' ने इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। रिलीज के 6 दिन भीतर के इस गाने पर 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।
रिलीज हुए धुरंधर 2 के सारे गाने
देर रात धुरंधर द रिवेंज का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आर्गेनाइज किया गया। जिसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन शामिल रहे। इस दौरान मूवी की सारे गानों को रिलीज कर दिया गया है।
जवान के रिकॉर्ड पर धुरंधर 2 की नजर
शाह रुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के पहले दिन ग्लोबील 129 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में धुरंधर 2 की नजर जवान के इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर बनी हुई है।
कई फिल्मों ने बदली रिलीज डेट
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का क्लैश टॉक्सिक से होने वाला था। लेकिन यश की फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 10 फिल्मों ने धुरंधर द रिवेंज की वजह से अपनी रिलीज डेट को बदला है।
धुरंधर 2 में लगे 21 कट्स
दरअसल रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने धुरंधर द रिवेंज को सर्टिफिकेट मुहैया कराने से पहले कुल 21 कट्स लगाए हैं, जिससे इसके रन टाइम पर फर्क पड़ा है।
पहले पार्ट से लंबी है धुरंधर द रिवेंज
5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली धुरंधर का टोटल रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था। लेकिन इस बार धुरंधर द रिवेंज पहले पार्ट से 15 मिनट ज्यादा लंबी है और इसका रनटाइम 3 घंटा 49 मिनट है।

सेंसर बोर्ड से मिला ये सर्टिफिकेट
जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था कि धुरंधर की तरह इसके सीक्वल धुरंधर द रिवेंज को भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी की तरफ से ए रेटेड सर्टिफिकेट मिला है।
एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास
धुरंधर द रिवेंज इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर जानी जा रही है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले 6 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग के चलते इस मूवी ने इतिहास रच दिया है।
हमजा करेगा ल्यारी पर राज
धुरंधर पार्ट 1 में रहमान डकैत की मौत के बाद अब ल्यारी की सत्ता हमजा अपने हाथों में लेगा। इसका फुल ऑन रोमांच धुरंधर द रिवेंज में नजर आएगा।

निर्देशक से फैंस से खास अपील
धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से खास अपील की है। एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि पेड प्रिव्यू देखने वाले फैंस प्लीज स्पॉइलर शेयर न करें।
रिलीज से पहले बंपर कमाई
धुरंधर द रिवेंज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज से पहले ही इस मूवी ने पेड प्रिव्यू में 40 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है।

18 मार्च से धुरंधर द रिवेंज का आगाज
19 मार्च यानी गुरुवार को धुरंधर द रिवेंज को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसके पेड प्रिव्यू बुधवार से शुरू होने जा रहे हैं।