गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में Dhurandhar ने बनाई जगह, इंटरनेशनल स्टेज पर मिला ये सम्मान
Dhurandhar In Guinnese World Record: धुरंधर ने भारत में तो धूम मचाई ही है बॉक्स ऑफिस पर भी यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। कई रिकॉर्ड ...और पढ़ें
-1769860914835_m.webp)
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में गूंजा 'धुरंधर' का नाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की 'धुरंधर' रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है और साथ ही साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म भी बन गई। दूसरी ओर यह 30 जनवरी को ओटीटी पर भी रिलीज हो गई और वहां भी यह नंबर 1 बनी हुई है।
इतना ही नहीं इसके गाने, डायलॉग, स्टोरीलाइन, एक्शन सबने धूम मचा रखी है और अब एक्शन ड्रामा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह बना ली है। ये रिकॉर्ड धुरंधर के गाने ने बनाया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 'धुरंधर'
धुरंधर का हिट अरबी गाना FA9LA फैंस के दिलों में जगह बना चुका है। रणवीर सिंह-स्टारर इस वायरल गाने ने न सिर्फ बहरीनी रैपर फ्लिपेराची को मशहूर किया है, बल्कि उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह दिलाई है।
-1769861079496.png)
यह भी पढ़ें- Netflix पर 3 घंटे 25 मिनट की Spy Thriller ने काटा बवाल, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
फ्लिपराची ने Fa9la के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
धुरंधर सिंगर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई क्योंकि Fa9la सबसे ज्यादा बिलबोर्ड पर आकर अरबिया चार्ट्स में टॉप पर रहा। इस अनोखी उपलब्धि के लिए फ्लिपेराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से पहचान मिली। यह गाना बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप में टॉप पर है।
खबरें और भी
भारत में भी यह गाना कई प्लेटफॉर्म्स पर टॉप पर रहा और अरेबिक चार्ट पर भी टॉप पर बना हुआ है। इस गाने पर खूब रील्स बनाई गई जिससे यह सोशल मीडिया पर अब तक छाया हुआ है। वहीं इस गाने पर अक्षय खन्ना का डांस भी खूब वायरल हुआ।

फ्लेपराची को हुई इस बात की हैरानी
इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए, फ्लिपेराची ने एक वीडियो में बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होना उनके लिए एक बेहतरीन एहसास था। उन्होंने बताया कि यह देखकर हैरानी हुई कि गाने के बोल अरबी में होने के बावजूद यह हिंदी बोलने वाले लोगों के बीच पॉपुलर हो गया। उन्होंने कहा कि उनके गाने को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली और यह एक ही समय में चार चार्ट्स में टॉप पर रहा।
Fa9la सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, फिल्म धुरंधर में, यह ट्रैक अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के रूप में एंट्री सीन के दौरान इस्तेमाल किया गया था। खन्ना का अचानक किया गया डांस सोशल मीडिया पर छा गया।
-1769861102561.png)
कौन हैं फ्लिपेराची?
हुसाम असीम के नाम से जन्मे फ्लिपेराची पिछले दो दशकों से अरब हिप-हॉप सीन में काम कर रहे हैं। उनकी यात्रा बहरीन में शुरू हुई, जहां उन्होंने कम उम्र में ही संगीत के प्रति अपने जुनून को पहचाना और ऐसे समय में अरबी में रैप करना चुना जब इंग्लिश-लैंग्वेज हिप-हॉप इंडस्ट्री पर हावी था। इन सालों में, उन्होंने अंडरग्राउंड गिग्स, इंटरनेशनल फेस्टिवल्स और बड़े परफॉर्मेंस के जरिए अपने स्किल्स को बेहतर बनाया।