Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dia Mirza Anniversary: दूसरी शादी की तीसरी सालगिरह पर दीया मिर्जा ने किया खास पोस्ट, दिखाई अनदेखी फोटोज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 05:08 PM (IST)

    Dia Mirza Wedding Anniversary बॉलीवुड अभिनेत्री आज 15 फरवरी को अपनी दूसरी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। दीया ने साल 2021 में वैभव रेखी क ...और पढ़ें

    दीया मिर्जा की वेडिंग एनिवर्सरी (Photo Credit: Instagram)
    दीया मिर्जा की वेडिंग एनिवर्सरी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dia Mirza Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी, 2021 में वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की थी। आज एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस खास दिन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरों के साथ भावुक कर देने वाला मैसेज भी लिखा है।

    दीया ने शेयर किया खास पोस्ट

    दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तीसरी सालगिरह को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने वैभव रेखी संग अपनी शादी की चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दीया, वैभव संग बात करती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वैभव, दीया का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: सालों बाद भी Dia Mirza को इंडस्ट्री में इस बात का सताता है डर, बोलीं- 'मुझे घबराहट होती है...'

    View this post on Instagram

    A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

    तीसरी फोटो में दोनों गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं और चौथी फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए दीया ने कैप्शन में लिखा, 'इस दिन हम खूब रोये। खुशी और कृतज्ञता के आंसू। हम अपने सबसे कठिन समय में भी एक-दूसरे का साथ देना जारी रखें, हंसें, प्यार करें और जीवन के चमत्कारों को महत्व दें। हमारे द्वारा साझा किए गए प्रत्येक सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए धन्यवाद बेबी, हैप्पी एनिवर्सरी पति'।

    दीया मिर्जा की पोस्ट पर सेलेब्स समेत उनके कई फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी'। कई अन्य लोगों ने भी उन्हें इस खास दिन की बधाई दी।

    बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2014 में साहिल संघा से पहली शादी की थी और पांच साल बाद साल 2019 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। फिर पहली शादी के तलाक के दो साल बाद दीया ने दूसरी शादी वैभव संग रचाई।

    खबरें और भी

    दीया मिर्जा का वर्क फ्रंट

    दीया मिर्जा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'धक-धक' में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें: Bollywood News : अब बेटे के लिए फिल्में कर रही हैं दीया मिर्जा, बोलीं- बच्चे से दूर रहना सबसे मुश्किल काम