Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट? एक्टर की पोस्ट ने मचाई खलबली

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 01:48 PM (GMT+05:30)

    Akshay Kumar अक्षय कुमार ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है। उनके इस खास दिन पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने उनको बर्थडे विश किया। ऐसे में अक्षय ने ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra and Akshay Kumar (Photo Credit: Instagram)
    Parineeti Chopra and Akshay Kumar (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार ने दिया परिणीति चोपड़ा को बर्थडे विश का जवाब
    2. अक्षय की इंस्टाग्राम स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है
    3. इस फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय और परिणीति

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ महीने पहले ही आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। उनकी सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद कुछ समय पहले एक्ट्रेस का रिसेप्शन कार्ड भी सुर्खियों में आया था। इन सबके बीच क्या अब अक्षय कुमार का पोस्ट भी उनकी शादी को लेकर हिंट दे रहा है।

    दरअसल, पिछले कुछ समय से ही एक्ट्रेस और आप नेता की शादी की तारीख और जगह को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्ट्रेस इसी महीने राजस्थान में शादी कर सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब अक्षय कुमार का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने अनोखे अंदाज में पति को किया बर्थडे विश, शेयर किया कार्टून का फोटो

    अक्षय ने दिया परिणीति चोपड़ा की शादी का हिंट?

    दरअसल, बीते दिन यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे थे। ऐसे में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्हीं शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करते हुए अक्षय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके जवाब देते हुए कुछ पोस्ट किए।

    इस पोस्ट में परिणीति चोपड़ा का भी विश शामिल था, जो उन्होंने अक्षय को उनके जन्मदिन पर किया था। परिणीति ने अक्षय को बर्थडे विश करते हुए अपनी और अक्षय की आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' की एक तस्वीर शेयर की।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा

    'ओजी एंटरटेनर अक्षय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यहां आपकी ना रुकने वाली ऊर्जा और ढेर सारी हंसी है'।

    इसका जवाब देते हुए अक्षय ने लिखा

    'धन्यवाद परी, अब जल्द ही आपके 'जलसा' का इंतजार है'।

    वायरल हुआ था रिसेप्शन कार्ड

    कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस कार्ड में लिखा था कि 30 सितंबर को चंडीगढ़ में उनका रिसेप्शन होगा। हालांकि, एक्ट्रेस और आप नेता ने इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    बता दें कि अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'मिशन रानीगंज' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दोनों ने फिल्म 'केसरी' में भी साथ काम किया था।

    यह भी पढ़ें: Welcome 3 Teaser Reactions: 'वेलकम 3' के टीजर पर लोगों ने दिए रिएक्शन, बोले- 'मजा आने वाला है'