यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या भूमि पेडनेकर ने कराई है लिप सर्जरी? मोटे होंठ, बदला चेहरा...देख चौंके फैंस, लुक देख किया जमकर ट्रोल
भूमि प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब खबरों में छाई हुई हैं। उनका नाम इस वक्त बिल्डर यश कटारिया संग चर्चा में हैं। हाल ही में भूम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhumi Pednekar Photos: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। भूमि उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हमेशा ही अलग तरह के रोल को पर्दे पर निभाती हैं। कास्टिंग एजेंसी में काम करने से लेकर फिल्मों में काम करने तक का उनका सफर बेहद खास रहा है।
'दम लगा के हईशा' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली भूमि आज कई हिट फिल्में अपने नाम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ भूमि सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। आए दिन भूमि की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचती हैं। इसी बची भूमि की कुछ नई तस्वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं।
क्या भूमि ने कराई है लिप सर्जरी?

भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भूमि बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस से ज्यादा उनके होठ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इन तस्वीरों में वह गार्डन में बैठी हुई पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान भूमि ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। इस ड्रेस का नेक बेहद ही स्टाइलिश है। वहीं, लोगों ने उनके होठों पर कमेंट करते हुए पूछा कि उनके लिप्स को क्या हुआ।
यूजर्स ने किया लिप्स को लेकर किया जमकर ट्रोल

भूमि पेडनेकर की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘करवा ली लिप सर्जरी।‘ एक दूसरा लिखता है, ‘इतने मोटे लिप्स अजीब नहीं लगते क्या, नेचुरल ही नहीं लग रहे।' वहीं, एक ने लिखा, ‘सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या करा लेते हैं लोग।' एक ने गुस्से में कहा, ‘आपके होठ बहुत ही बुरे लग रहे हैं। इससे तो पहले ही अच्छे थे।' इस तरह के कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों को भूमि के लिप्स पसंद नहीं आ रहे हैं।