विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3: क्या तब्बू ने ठुकराया 'भूल भुलैया 3' का ऑफर? मंजुलिका का किरदार निभा कर मिली थी तारीफ

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 02 Dec 2023 07:16 PM (IST)

कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 साल 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को दर्शकों से ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन और तब्बू (Photo Credit: Instagram)
कार्तिक आर्यन और तब्बू (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। कार्तिक आर्यन के अलावा इसमें कियारा आडवाणी और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में थीं। अब ऐसा बताया जा रहा है कि तब्बू ने 'भूल भुलैया 3' का ऑफर ठुकरा दिया है।

'भूल भुलैया 3' में नहीं दिखाई देंगी तब्बू?

दरअसल, पिंकविला ने ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है कि भारी रकम ऑफर होने के बावजूद तब्बू ने 'भूल भुलैया 3' का ऑफर ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि मंजुलिका की भूमिका उनके बहुत करीब है, लेकिन वह इसे जल्द ही दोबारा करने के लिए उत्सुक नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ निर्माता फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने के इच्छुक हैं। बता दें कि 'भूल भुलैया 2' में तब्बू के रोल को काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें: Tabu को समंदर किनारे सिजलिंग लुक में देख फटी रह गई फैंस की निगाहें, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं शिल्पा

कार्तिक आर्यन ने दिया था हिंट

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ महीनों पहले ही 'भूल भुलैया 2' के किरदार रूह बाबा के रूप में एक वीडियो डाला, जिसमें एक्टर ने यह संकेत दिया कि तीसरी फिल्म की किस्त दिवाली 2024 में बड़े पर्दे पर आने वाली है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'रूह बाबा रिटर्न्स दिवाली 2024'।

बता दें कि साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा पार्ट 'भूल भुलैया 2' थी। इसे नीस बज़्मी के निर्देशन में बनाया गया था। वहीं, तब्बू के वर्क फ्रंट की बात करें, तो तब्बू जल्द करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ 'द क्रू' में नजर आएंगी और अजय देवगन के साथ 'औरों में कहां दम था' में भी दिखाई देंगी। वहीं, कार्तिक आर्यन इस वक्त 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या 'भूल भुलैया 2' की रीमेक में नागा चैतन्य निभाएंगे लीड रोल? खबरों पर एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।