Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashok Kumar Birth Anniversary: क्या है कियारा आडवाणी से अशोक कुमार का रिश्ता और क्यों छोड़ा जन्मदिन मनाना?

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:56 AM (GMT+05:30)

    Kiara Advani Connection With Ashok Kumar सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार (Ashok Kumar) की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर ...और पढ़ें

    kiara advani and ashok kumar relationship Photo Credit X
    kiara advani and ashok kumar relationship Photo Credit X

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Kiara Advani Connection With Ashok Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फेमस एक्टर और एक्ट्रेसेज हैं जिनका ताल्लुक  बॉलीवुड के बड़े परिवारों में हैं, कभी किसी से सामने कोई जिक्र नहीं किया हो।

    जैसे रणवीर सिंह का सोनम कपूर के परिवार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आमिर खान के एक्स वाइफ किरण राव का रिश्ता और कियारा आडवाणी का सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार का। जी, हां अब आप सोच रहे होंगे की  कियारा और अशोक कुमार (Ashok Kumar) का रिश्ता ये कैसे हो सकता है। तो चलिए आपको हम इसी राज का सच बताते हैं।

    यह भी पढ़ें- Game Changer OTT: थिएटर रिलीज से पहले ही बिके राम चरण-कियारा की फिल्म के ओटीटी राइट्स, इतने करोड़ में हुई डील

    कियारा का अशोक कुमार से खास रिश्ता

    इंडस्ट्री के सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार (Ashok Kumar) की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम 'कुमुदलाल गांगुली' था।

    फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें 'दादामुनि (बड़ा भाई)' भी कहते थे। अशोक कुमार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के सौतेले परनारा लगते थे। दरअसल, कियारा की जो मां हैं जेनेवीव जाफरी, उनकी सौतेली मां थी भारती गांगुली। वो अशोक कुमार की बेटी थीं। ऐसे में अशोक कुमार कियारा आडवाणी के परनाना लगते हैं।

    जब अशोक कुमार ने जन्मदिन मनाना बंद कर दिया था

    अशोक कुमार (Ashok Kumar) की जिंदगी में एक दौर आया था जब उन्होंने अपने जन्मदिन मनाना बंद कर दिया था। कहा जाता है कि उनके सबसे छोटे भाई किशोर कुमार के निधन के बाद वह अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट करते थे। 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार का निधन हो गया, इसी दिन अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन भी था।

    खबरें और भी

    अशोक कुमार उनसे 18 साल बड़े थे। अशोक कुमार अपने भाई से बहुत प्यार करते थे और उसके बाद उन्होंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। हालांकि अशोक कुमार अपने दोनों भाइयों से बड़े थे, लेकिन उन दोनों का निधन उनसे पहले ही हो गया था।

    होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे अभिनेता

    अशोक कुमार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि वह होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे। अशोक कुमार कई ऐसे मामले सुलझाते थे जिनमें से कुछ तो डॉक्टर भी नहीं सुलझा पाते थे। इतना ही नहीं अशोक कुमार अभिनेता बनने से पहले लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे।

    22 साल पहले हुआ था निधन

    अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था। 90 साल की उम्र अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली थी। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा किशोर कुमार ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया था।   

    यह भी पढ़ें- Kismet: बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर जिसने बदली अशोक कुमार की 'किस्मत', 32 साल कायम रहा ये रिकॉर्ड